फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   political

तीन वर्ष में नशा मुक्ति का बीड़ा उठाया

Mon, 25 Nov 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
political
विहिप ने पंजाब से 3 साल में नशे को खत्म करने का बीड़ा उठाया है। 2019 से लेकर 2021 तक की रूपरेखा कर ली गई है। नशा को खत्म करने के लिए 9 सूत्री एजेंडा तैयार किया गया है। इसमें सबसे पहले संगठन की दृष्टि से 30 जिलों के 30 गांव नशा मुक्तऔर आदर्श गांव बनाए जाएंगे। यह बात विश्व हिंदू परिषद पंजाब प्रांत के संगठन मंत्री विजय पाल ने रविवार को सेक्टर 27 में प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दौरान बजरंग दल की इकाइयां तैयार करना, नशा मुक्त समितियां, संस्कार की दृष्टि से माताओं-बहनों को सत्संग, बच्चों को संस्कार, सिलाई सेंटर, प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए एक कार्यकर्ता एक पेड़ का बीड़ा, जिसमें बड़, नीम और पीपल के वृक्ष, धर्मांतरण मुक्त गांव और राम महोत्सव जिसमें राम जी के जीवन पर शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए विश्व हिंदू परिषद 12 जनवरी 2019 से कार्यक्रम का आगाज कर चुका है। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सिंह सोलंकी ने कहा कि 2012 से लेकर 2016 तक व्यापक हितचिंतक जन अभियान शुरू किया था, जिसमें 30 लाख से ज्यादा हितचिंतक बने थे। इस वर्ष भी व्यापक हितचिंतक अभियान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंजाब प्रांत के उपाध्यक्ष एवं चंडीगढ़ विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष कर्नल धर्मवीर, पंजाब प्रांत बजरंग दल संयोजक आशीष बोनी, चंडीगढ़ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिद्धू, सेवा प्रमुख डॉ. सुभाष गोयल, मंत्री सुरेश राणा, मीडिया प्रभारी अनुज कुमार सहगल और विभाग संयोजक सुशील पांडे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed