{"_id":"6aa30d6e57a48a6f430b17a1","slug":"police-took-the-accused-pinda-to-the-crime-scene-and-conducted-a-re-enactment-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1120364-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आरोपी पिंदा को घटनास्थल ले गई पुलिस, कराया सीन रिक्रिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आरोपी पिंदा को घटनास्थल ले गई पुलिस, कराया सीन रिक्रिएशन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर अपहरण मामले की जांच में पुलिस ने वीरवार को अहम कार्रवाई की। चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा को सेक्टर-34 थाना पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सेक्टर-34 में सीन रिक्रिएट कर वारदात से जुड़े घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया।
मृतका की मां की शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी का सेक्टर-34 स्थित शराब के ठेके के बाहर से अपहरण किया गया था। इसी आधार पर पुलिस आरोपी को संबंधित स्थान पर लेकर गई और आरोपियों की गतिविधियों व वारदात के तरीके को लेकर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिमांड के दौरान पिंदा से अन्य आरोपियों और वारदात से जुड़ी कड़ियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर संभावित ठिकानों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने मोहाली, खरड़ और मोरिंडा समेत कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन फरार आरोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।