फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police station opened in Amravati and General Hospital

जनरल अस्पताल और अमरावती में खुली पुलिस चौकी

Thu, 27 Feb 2014 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Thu, 27 Feb 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
police station opened in Amravati and General Hospital
पंचकूला को दो और पुलिस चौकियां मिल गईं। एक चौकी सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में बनाई गई है, जबकि दूसरी हाईवे पर अमरावती एनक्लेव में।
विज्ञापन


इन दो नई चौकियों को मिलाकर इनकी संख्या 12 हो गई हैं। पिछले दिनों सेक्टर-15 की चौकी भी शुरू की गई थी। यह चौकी पहले भी सेक्टर-15 में थी, लेकिन गत वर्ष इसे बंद कर दिया गया था।

सेक्टर-6 अस्पताल में भी पुलिस चौकी थी, लेकिन बाद में वह बंद हो गई। अब दोबारा पुलिस चौकी बनाई गई है।  सुप्रीम कोर्ट के भी आदेश हैं कि जहां जनरल अस्पताल हो, वहां पुलिस चौकी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


जनरल अस्पताल में आने वाले सड़क हादसों या अन्य किसी तरह के पुलिस केस की सूचना सेक्टर-7 चौकी में देने जाना पड़ता था। अब अस्पताल में ही चौकी बनने से काम आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले काफी समय से पुलिस प्रशासन अस्पताल से पुलिस चौकी के लिए जगह मांग रहा था और अब अस्पताल प्रबंधन ने जगह मुहैया करा दी है। वहीं, अमरावती में चौकी के लिए अमरावती प्रबंधन की तरफ से मुहैया कराई गई है।

पिंजौर थाना क्षेत्र काफी बड़ा है और कई गांव ऐसे हैं, जो इस थाने से काफी दूर हैं। अमरावती से होकर कई गांव को रास्ता जाता है।

अब इन गांवों की जिम्मेदारी अमरावती चौकी की होगी। वहीं, अमरावती और हाईवे के साथ-साथ भी अब काफी आबादी व मार्केट बस गई है।

थाने-चौकियों की मौजूदा स्थिति
- थाना सेक्टर-5 के अधीन सेक्टर-2, 7, 10 की चौकी है। अब सेक्टर-6 की चौकी भी इस थाने के अधीन होगी।

- थाना चंडीमंदिर के तहत मोरनी, रामगढ़ व बरवाला चौकी आती है।

-थाना पिंजौर के तहत अभी तक मढ़ावाला चौकी थी। अब अमरावती चौकी भी इसके अधीन होगी।

-थाना कालका व एमडीसी के तहत कोई चौकी नहीं है।

-थाना सेक्टर-20 के अधीन सेक्टर-19 की चौकी है।

-थाना सेक्टर-14 के अधीन सेक्टर-15 व 16 की चौकी आती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed