फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police recruitment interview Systems Would end up in haryana

पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो पढ़ें ये खास खबर

Fri, 31 Oct 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Oct 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
police recruitment interview Systems Would end up in haryana

पुलिस भर्ती में अब इंटरव्यू सिस्टम खत्म किया जाएगा। नौकरी केवल मेरिट के आधार पर मिलेंगी। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में पारदर्शिता लाई जाएगी और भ्रष्टाचार को जड़ मूल से खत्म किया जाएगा। ऐसी भर्तियों को साक्षात्कार प्रणाली से दूर रखा जाएगा। बहरहाल, पुलिस में भर्तियां केवल लिखित एवं शारीरिक दक्षता के माध्यम से ही की जाएंगी।
विज्ञापन


वीरवार को मुख्यमंत्री गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोशन लाल, पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बुलाई गई एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शिकायतकर्ताओं को रसीद दें अधिकारी'

police recruitment interview Systems Would end up in haryana

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भावना को हर कीमत पर बनाए रखा जाना चाहिए और समाज के कमजोर वर्गों से संबंधित लोगों व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए।

मनोहर लाल ने और अधिक चालक प्रशिक्षण स्कूल खोले जाने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि केवल लाइसेंस धारक चालकों को ही भारी वाहन एवं डंपर चलाए जाने की अनुमति दी जानी चाहिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की शिकायतों का तत्परता से निपटान किया जाना चाहिए और प्रत्येक शिकायतकर्ता से लिखित में शिकायत लेने के बाद उसे रसीद दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने हाल ही में गुड़गांव में पूर्वोत्तर के दो छात्रों की पिटाई किए जाने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न घटें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed