फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police launched search operation across Punjab on Tuesday

Punjab: पूरे प्रदेश में पुलिस का सर्च अभियान, 96 संदिग्ध पकड़े, अमृतसर में नशे की खेप के साथ 11 को दबोचा

Tue, 15 Nov 2022 09:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Nov 2022 09:39 PM IST
सार

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संदिग्धों और घरों की पूरी तलाशी ली गई। उन्होंने लुधियाना में ऑपरेशन का नेतृत्व किया। उनके साथ एडीजीपी (सामुदायिक मामले विभाग और महिला मामले) गुरप्रीत कौर और पुलिस कमिश्नर लुधियाना मनदीप सिंह सिद्धू शामिल हुए।

विज्ञापन
Police launched search operation across Punjab on Tuesday
पंजाब पुलिस ने चलाया सर्च अभियान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्य भर में असामाजिक तत्वों और नशीले पदार्थों के तस्करों की आवाजाही पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक विशेष तलाशी अभियान चलाया। अभियान सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक एक साथ चलाया गया। इस अभियान में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक के स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी लगे रहे। इस दौरान मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी की दो रिहायशी सोसायटियों, दो कॉलोनियों और चार गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 96 संदिग्ध लोगों को उठाकर हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


अमृतसर में 11 लोगों को नशे की खेप के साथ पकड़ा गया। यहां से 3.30 लाख रुपये ड्रग मनी पकड़ी गई। वहीं कपूरथला से चार लाख ड्रग मनी बरामद हुई। आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। होशियारपुर में पुलिस ने दसूहा से एक राइफल, दूरबीन, कारतूस, 53 किलो चूरा पोस्त के साथ 67 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दंपति समेत तीन को काबू किया। 
विज्ञापन



बठिंडा में पुलिस ने सर्च अभियान में ड्रोन की मदद ली। यहां से पुलिस ने छह ग्राम हेरोइन, 200 किलो लाहन, 32 बोर की पिस्टल और 315 बोर की बंदूक बरामद की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संदिग्धों और घरों की पूरी तलाशी ली गई। उन्होंने लुधियाना में ऑपरेशन का नेतृत्व किया। उनके साथ एडीजीपी (सामुदायिक मामले विभाग और महिला मामले) गुरप्रीत कौर और पुलिस कमिश्नर लुधियाना मनदीप सिंह सिद्धू शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगरांव: चार संदिग्ध हिरासत में
लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने एडीजीपी एलके यादव की अगुवाई में जगरांव, रायकोट दाखा के नशा प्रभावित इलाकों में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सर्च अभियान दौरान पुलिस ने थाना हठूर के अधीन गांव डल्ला एवं मल्ला, थाना सिधवां बेट के अधीन पड़ते गांव मलसिया बांजन, गांव कुलगहना, थाना दाखा के अधीन मोहल्ला प्रेम नगर एवं गांव जागपुर, थाना सिटी जगरांव के अधीन पड़ते मोहल्ला गांधी नगर के नशा प्रभावित इलाकों में सर्च अभियान चलाया है। अभियान दौरान पुलिस को नशा बेचने वाले लोगों के घरों से बिना कागजात के सात मोटरसाइकिल एवं पांच मोबाइल फोन मिले हैं। 

बठिंडा: नशे व गैंगस्टरों के विरुद्ध तलाशी अभियान
बीड तलाब बस्ती में एडीजीपी नागेश्वर राव की अगुवाई में एसएसपी जे इलेनचेलियन समेत पुलिस फोर्स ने नशा तस्करों व गैंगस्टरों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने ड्रोन की सहायता भी ली, ताकि कोई अपराधी व नशा तस्कर बच न सके। पुलिस के इस सर्च अभियान से जहां नशा तस्करों के विरुद्ध नकेल कसी गई, वहीं आपराधिक तत्वों व गैंगस्टरों में भी हलचल है।

बीड़ तलाब बस्ती पहले से ही अवैध शराब के लिए बदनाम है। एडीजीपी जी नागेश्वर राव व एसएसपी जे इलेनचेलियन ने बीड़ तलाब में सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक सर्च अभियान चलाया। पुलिस की इस टीम में एसपी रैंक के पांच अधिकारी, 10 इंस्पेक्टर/थाना प्रभारी के साथ 250 से अधिक पुलिस कर्मी शामिल हुए।

मंगलवार को पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी थी। पुलिस की टीम में महिला पुलिस भी शामिल की गई, जिन्होंने गांव की महिलाओं की तलाशी ली। पुलिस के हाथ 6 ग्राम हेरोइन, 200 किलो लाहन, 32 बोर की पिस्टल और 315 बोर की बंदूक भी हाथ लगी। पुलिस ने दो मामले भी दर्ज किए। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया और एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed