फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police installed news traffic light on four round about

अगर चाहते हैं चालान न हो तो ये खबर जरूर पढ़ें

Mon, 18 Nov 2013 11:07 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Nov 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
police installed news traffic light on four round about
चंडीगढ़ के प्रमुख 4 राउंड अबाउट पर अब आपको ज्यादा चौकस हो कर चलने की जरूरत है। चौराहे की हर दिशा की तरफ मुड़ने से पहले लगे ट्रैफिक सिग्नल पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि अब ट्रैफिक पुलिस ने जागरूक किए बिना राउंड अबाउट पर भी चालान काटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ऐसे में अब ट्रैफिक लाइट लगने पर चालक को राउंड अबाउट पर चंद कदम चलने पर रुकना पड़ सकता है। ऐसा न करने पर रैड लाइट जंप का चालान कट सकता है।

राउंड अबाउट पर ट्रैफिक पुलिस पिछले 10 दिन में करीब 100 चालान काट चुकी है। इससे शहरवासियों में रोष है, क्योंकि इससे पहले चालक को सिर्फ एक बार ही राउंड अबाउट केप्रवेश द्वार पर लगे ट्रैफिक लाइट के हिसाब से ही रुकना और चलना पड़ता था।
विज्ञापन


अब चालक को पूरा चौक घूमने के लिए दो या तीन बार रेड लाइट पर रुकना पड़ रहा है। ऐसा न करने पर चालान कट सकता है। नए स्पीड लिमिट के अनुसार अब राउंड अबाउट पर पहुंचने से पहले चालक को 30 किमी की गति करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चार चौराहों पर नया नियम
ट्रिब्यून चौक
पिकाडली चौक
किसान भवन चौक
सेक्टर-17 का बस स्टैंड चौक

जागरूक नहीं किया
फासवेक के अध्यक्ष पीसी सांघी का कहना है कि पुलिस नए से नए नियम बनाने में आगे है लेकिन लोगों तक नियम नहीं पहुंच पा रहे है जिस कारण चालान की संख्या पिछले सालों के मुकाबले बढ़ रही है।

राउंड अबाउट पर पहले ही चालक सतर्क होकर चलता है ऐसे में चालान न काटकर जागरूक किया जाना चाहिए। शहर में अधिक्तर चौको पर अभी यह लाइटें नहीं लगी हैं।

सेक्टर-21 की सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजिंद्र सिंह का कहना है कि जब राउंड अबाउंट पर ही ट्रैफिक लाइट लगा दी गई है तो फिर इनकी क्या जरूरत है।

एसएसपी मनीष चौधरी का कहना है कि राउंड अबाउट पर हादसे कम हों और जाम की स्थिति न आए इसके लिए सभी दिशाओं की ओर से ट्रैफिक लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed