{"_id":"5fa29c3870484332fb01a3fc","slug":"police-flag-march-at-rattewali-village-of-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला के रत्तेवाली गांव में भारी पुलिस बल मुस्तैद, फ्लैग मार्च निकाला, डीसीपी भी मौके पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला के रत्तेवाली गांव में भारी पुलिस बल मुस्तैद, फ्लैग मार्च निकाला, डीसीपी भी मौके पर पहुंचे
Wed, 04 Nov 2020 05:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Nov 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Haryana
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाल के बाद गांव रत्तेवाली नदी में खनन कार्य चालू करवाना पुलिस और प्रशासन की नाक का सवाल बन गया है। घटना के 24 घंटे बाद पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घटना और खनन स्थल का दौरा किया। इसके बाद सड़क किनारे ही खड़े होकर विभागीय अधिकारियों से बातचीत की और उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
वहीं, गांव में पुलिस फोर्स पहुंचने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली वह सतर्क हो गए। उन्होंने सड़क किनारे से गांव के अंदर जाने वाले रास्तों पर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए, ताकि पुलिस की कोई भी गाड़ी गांव के अंदर प्रवेश न कर सके। पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि गांव में मंगलवार को खनन को लेकर हुए बवाल में 16 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर गांव का दौरा किया गया और वहां तैनात पुलिस बल का निरीक्षण भी किया। ऐसा इसलिए ताकि गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे और दोबारा इस प्रकार की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए गांव और आसपास क्षेत्र में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस दौरान एसीपी कालका मुकेश कुमार, एसीपी पंचकूला सतीश कुमार, चंडीमंदिर थाना प्रभारी दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीसीपी ने खनन चालू करवाने का आदेश दिया
पंचकूला के डीसीपी मोहित हांडा ने गांव रत्तेवाली में निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को नदी में खनन चालू करवाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि खनन कार्य को धीरे-धीरे शुरू किया जाए और गांव के अंदर से ही ग्रेवर से भरे टिप्परों को गुजारा जाए। ठेकेदार ने खनन के लिए प्रशासन से मंजूरी ले रखी है। यदि कोई भी व्यक्ति प्रशासन के आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गांव में पुलिस फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
बुधवार शाम करीब पांच बजे गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स ने डीसीपी मोहित हांडा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान फोर्स ने संदेश दिया कि शांतिभंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यदि किसी ने भी शरारत करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।