{"_id":"5e1742428ebc3e87bd3e6e00","slug":"police-alert-after-intelligence-input-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बमियाल सेक्टर से आतंकियों के घुसने का इनपुट, पठानकोट में पुलिस सतर्क, बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बमियाल सेक्टर से आतंकियों के घुसने का इनपुट, पठानकोट में पुलिस सतर्क, बढ़ाई गई सुरक्षा
Thu, 09 Jan 2020 08:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/बमियाल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/बमियाल (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Jan 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
कथलौर नाके पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
बमियाल सेक्टर भारत-पाकिस्तान सीमा से आतंकियों के प्रवेश करने के इनपुट पर जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। गुरुवार को थाना नरोट जैमल सिंह और बमियाल पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के साथ लगते कथलौर, कोहलियां स्थित नाकों पर सुरक्षा कड़ी कर दी। पंजाब से जम्मू-कश्मीर जाने और आने वाले वाहनों को माधोपुर, कोहलियां और कथलौर नाकों पर खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी इसे रूटीन चेकिंग बता रहे हैं लेकिन नाकों पर सतर्कता बरती जा रही है। बता दें कि गत दिवस जम्मू-कश्मीर के सांबा पुलिस ने प्रमंडल क्षेत्र से संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर था।
विज्ञापन
फिलहाल खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी इनपुट के बाद हरकत में आते हुए जिला पुलिस ने पठानकोट के अति संवेदनशील बमियाल सेक्टर में अपनी गतिविधियां बढ़ाते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया। वाहनों की जांच पड़ताल तेज कर दी गई है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सर्च और वाहनों की चेकिंग रूटीन का हिस्सा है।
विज्ञापन