फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Visits on Mullapur : 22 vacile will be in Convoy

प्रधानमंत्री के काफिले में होंगी 22 गाड़ियां

Sun, 29 Dec 2013 10:28 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 29 Dec 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
PM Visits on Mullapur : 22 vacile will be in Convoy

तीस दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे मेडिसिटी में कैंसर अस्पताल का नींव पत्थर रखने आ रहे प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के काफिले में 22 गाड़ियां होंगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने तीस को बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए एसपीजी वैकल्पिक इंतजाम में जुट गई है। शनिवार को इस संभावना पर काम किया गया कि अगर पीएम को बाय-रोड लाना पड़े, तो क्या इंतजाम होंगे।
विज्ञापन


इसकी रिहर्सल की गई। पीएम के पूरे काफिले को ट्रायल के तौर पर एयरपोर्ट से समामग स्थल लाया गया। फिर कुछ समय बाद उसी तरह से वापस ले जाया गया। इस दौरान एसपीजी ने सभी अड़चनों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपीजी की हिदायतों के मुताबिक प्रधानमंत्री के काफिले में 22 गाड़ियां होंगी। सबसे आगे एस्कॉर्ट जिप्सी होगी। बीच में एस्कॉर्ट-1 कार के आगे दो पीसीआर बाइक होंगी।

काफिले में सीएम पंजाब एवं सीएम हरियाणा पार्टियों की भी गाड़ियां होंगी। काफिले में जैमर, एंबुलेंस और फायर टेंडर भी होगा।

काफिला यहीं रहेगा, चाहे पीएम समागम स्थल के पास बने हैलीपैड से आएं या फिर बाय-रोड एयरपोर्ट से।

शनिवार को एसपीजी ने सबसे ज्यादा माथापच्ची इस बात पर की कि अगर पीएम को बाय-रोड लाने की जरूरत पड़े तो क्या इंतजाम होंगे।

उस स्थिति में पीएम को मेन वीआईपी एंट्री से नहीं लाया जाएगा। बल्कि समागम स्थल के दाहिनी तरफ गांव फिरोजपुर बांगर की साइड इसके लिए एक नया रास्ता बनाया गया है।

पीएम का काफिला मुल्लांपुर-सिसवां रोड से होता हुआ अस्पताल साइट तक पहुंचेगा। उससे ठीक पहले दाहिनी तरफ मुड़कर गांव में रास्ता जाता है, वहीं से काफिले को समामग स्थल तक ले जाया जाएगा।

सारी गाड़ियां स्टेज पंडाल के पीछे तक जाएंगी। शनिवार को ट्रायल के दौरान एसपीजी अधिकारियों ने बारीकी से एक-एक चीज नोट की। साथ ही पंजाब पुलिस के अधिकारियों को हिदायतें दीं।


यूटी पुलिस पहुंची कॉर्डिनेशन को
अगर प्रधानमंत्री को बाय-रोड लाया गया, तो उस स्थिति में यूटी पुलिस उनकी सुरक्षा में लगाई जाएगी। इसके कॉर्डिनेशन के लिए शनिवार को यूटी के डीएसपी बीएस नेगी को बुलाया गया। एसपीजी अधिकारियों ने काफी देर तक उनसे बातचीत करके फीड बैक लिया और हिदायतें दीं।

मुल्लांपुर रोड का काम जोरों पर
प्रधानमंत्री का काफिला बाय-रोड लाने की स्थिति में मुल्लांपुर-सिसवां रोड को चमकाने का काम भी तेज कर दिया गया है। शनिवार को मुल्लांपुर बैरियर से एंट्री करते ही बाईं तरफ की सड़क बंद करके रिकारपेटिंग की जा रही थी। दाहिनी तरफ भी छोटे गड्ढों पर पैच-वर्क किया गया है। सड़क पर दोनों तरफ सफेद लाइनिंग भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed