{"_id":"636567be869aab747e672e83","slug":"pm-narendra-modi-will-visit-dera-beas-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: आज डेरा ब्यास आएंगे PM मोदी, पंजाब में बढ़ाई गई सुरक्षा, किसानों ने किया प्रदर्शन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: आज डेरा ब्यास आएंगे PM मोदी, पंजाब में बढ़ाई गई सुरक्षा, किसानों ने किया प्रदर्शन का एलान
Sat, 05 Nov 2022 01:00 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:00 AM IST
सार
किसान नेताओं ने पीएम मोदी का पुतला फूंकने और प्रदर्शन करने का एलान किया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने गोल्डन गेट समेत कई जगहों पर पुतले फूंकने की बात शुक्रवार को जारी एक वीडियो में कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके दौरे को लेकर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। किसान नेताओं के विरोध को देखते हुए डेरा ब्यास और उससे लगते इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक होने पर पंजाब सरकार सवालों के घेरे में आ गई थी। लिहाजा इस बार उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जा रही है। डेरा ब्यास के बाद वह हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर और सोलन में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा का अग्रिम दस्ता पहले ही जालंधर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने पीएम के प्रवास को लेकर सुरक्षा के इंतजाम का जायजा लिया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। डीजीपी गौरव यादव ने आईजी बार्डर रेंज को सुरक्षा के बाबत आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
किसान आज प्रधानमंत्री मोदी का फूंकेंगे पुतला
उधर, किसान नेताओं ने पीएम मोदी का पुतला फूंकने और प्रदर्शन करने का एलान किया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने गोल्डन गेट समेत कई जगहों पर पुतले फूंकने की बात शुक्रवार को जारी एक वीडियो में कही है। किसान नेता ने डेरामुखी से भी पीएम मोदी से नहीं मिलने का अनुरोध किया है।