फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi Virtually Inaugurates Oxygen Plant of GMSH 16 Chandigarh

चंडीगढ़: जीएमएसएच 16 के ऑक्सीजन प्लांट का प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

Thu, 07 Oct 2021 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Oct 2021 12:27 PM IST
सार

प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने पीजीआई में संचालित प्लांट का उद्घाटन सुबह 10.15 बजे किया। इस दौरान उन्होंने कोविड काल में पीजीआई द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Virtually Inaugurates Oxygen Plant of GMSH 16 Chandigarh
जीएमएसएच 16 में ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट के उदघाटन के दौरान मौजूद प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल स्पेशिलिटी अस्पताल सेक्टर 16 में संचालित देश के पहले ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऋषिकेश में गुरुवार को हुए कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से जनता को समर्पित किया। इस दौरान अस्पताल में संचालित प्लांट के पास आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, एडवाइजर धर्मपाल और अन्य गण्यमान्य अतिथि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
 
यह भी पढ़ें - अमृतसर में एतिहासिक लंगूर मेला शुरू: अपने बच्चों को वानर भेष में लेकर पहुंचे अभिभावक 
विज्ञापन

 

कार्यक्रम में टू वे कनेक्टिविटी की सुविधा थी। जिसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक स्तर पर व्यवस्था पूरी की थी। वहीं दूसरी तरफ इससे पहले प्रशासक ने पीजीआई में संचालित प्लांट का उद्घाटन सुबह 10.15 बजे किया। इस दौरान उन्होंने कोविड काल में पीजीआई द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की बदौलत कोरोना जैसी महामारी से बचाव संभव हो पाया है। कार्यक्रम में सांसद किरण खेर भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ी थीं। सांसद ने जीएमसीएच 32 और सेक्टर 48 के अस्पताल में संचालित प्लांट का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed