फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narender Modi may Join INLD Rally in Jind

अपने मंच पर मोदी को देखने को बेताब इनेलो

Fri, 05 Sep 2014 01:40 PM IST
विजय गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़
विजय गुप्ता/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Sep 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
PM Narender Modi may Join INLD Rally in Jind

विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के धुर-विरोधी होने के बावजूद  इनेलो अपने मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने को बेताब है। मोदी को बुलाने के लिए मौका होगा चौधरी देवीलाल के जन्म शताब्दी समारोह का।

विज्ञापन


इस अवसर पर 25 सितंबर को जींद में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने अमर उजाला को बताया कि चौधरी देवीलाल के जन्म शताब्दी समारोह कई मायनों से खास होगा।
विज्ञापन


खास इसीलिए क्योंकि इसमें सिर्फ पार्टी के नेता व कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि दूसरी पार्टियों के नेताओं को भी बुलाया जा रहा है। इसके लिए उन सभी नेताओं को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं, जो चौधरी देवीलाल के साथ काम कर चुके हैं, या उनके प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीलाल के प्रशंसक हैं नरेंद्र मोदी

PM Narender Modi may Join INLD Rally in Jind

अभय चौटाला ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चौधरी देवीलाल के प्रशंसक होने का दावा किया था। चौटाला ने उम्मीद जताई कि जन्म शताब्दी पर आयोजित यह समारोह भीड़ के मामले में पार्टी की अब तक की रैलियों के सभी रिकॉर्डो को भी ध्वस्त करेगा।

इस समारोह के प्रति प्रदेश के लोगों में भारी जोश और उत्साह है। समारोह को हर स्तर से सफल बनाने के लिए पार्टी ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed