{"_id":"63629719f3e4821b2267ccbe","slug":"pm-modi-will-visit-dera-beas-on-november-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पीएम मोदी पांच नवंबर को आएंगे डेरा ब्यास, बाबा गुरिंदर सिंह से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पीएम मोदी पांच नवंबर को आएंगे डेरा ब्यास, बाबा गुरिंदर सिंह से करेंगे मुलाकात
Wed, 02 Nov 2022 09:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Nov 2022 09:47 PM IST
सार
डीजीपी गौरव यादव ने आईजी बार्डर रेंज को सुरक्षा के बाबत आदेश जारी किया है। बड़ी संख्या में डेरा ब्यास के अनुयायी हिमाचल प्रदेश में हैं। सुंदर नगर में राधा स्वामी ब्यास का बड़ा सत्संग घर बना है। वहां पर आसपास के गांवों के हजारों श्रद्धालु सुंदर नगर सत्संग घर से जुड़े हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को डेरा ब्यास के गद्दीशीन बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे। वह नई दिल्ली से आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे। इसके बाद वह हेलिकाप्टर से सीधे डेरा ब्यास पहुंचेंगे। बाबा से मुलाकात के बाद वह हेलिकाप्टर से ही हिमाचल रवाना होंगे। वह हिमाचल के सुंदरनगर और सोलन में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी की सुरक्षा का अग्रिम दस्ता जालंधर पहुंच चुका है और तमाम अधिकारियों की मीटिंग शुरू हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। डीजीपी गौरव यादव ने आईजी बार्डर रेंज को सुरक्षा के बाबत आदेश जारी किया है। बड़ी संख्या में डेरा ब्यास के अनुयायी हिमाचल प्रदेश में हैं। सुंदर नगर में राधा स्वामी ब्यास का बड़ा सत्संग घर बना है। वहां पर आसपास के गांवों के हजारों श्रद्धालु सुंदर नगर सत्संग घर से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार को चंडीगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चार नवंबर को चंडीगढ़ आएंगे। इस दौरान वह सीआईआई के 15वें एग्री फूड एक्सपो में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। चार से 7 नवंबर तक सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में खेती और खाद्य पदार्थों से जुड़े विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सीआईआई एग्रो टेक्नॉलोजी इंडिया 2022 के चेयरमैन संजीव पुरी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान दो राज्य स्तरीय सत्र, दो राउंड टेबल सत्र, सात किसान गोष्ठी, चार कॉन्फ्रेंस और एक स्टार्टअप सत्र आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा वक्ता हिस्सा लेंगे और 150 से ज्यादा प्रदर्शनी लगाई जाएगी।