फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi will address rally in Firozpur of Punjab today

पंजाब: फिरोजपुर में पीएम मोदी की रैली आज, 42750 करोड़ रुपये की देंगे सौगात, किसान संगठन के साथ नहीं बनी बात

Wed, 05 Jan 2022 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/फिरोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/फिरोजपुर Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jan 2022 12:19 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी यानी आज पंजाब के फिरोजपुर में जनसभा करेंगे। यहां वह करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। एक किसान संगठन ने पीएम की रैली का विरोध करने का एलान किया है।

विज्ञापन
PM Modi will address rally in Firozpur of Punjab today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

विस्तार

साल 2022 के चुनावी रण में भाजपा का चुनावी बिगुल फूंकने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को फिरोजपुर पहुंच रहे हैं। 13 माह तक चलने वाले किसान आंदोलन के समाप्त होने के बाद मोदी का यह पहला पंजाब दौरा है। फिरोजपुर से वह 42750 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का नींव का पत्थर रखेंगे। वहीं रैली का विरोध कर किसान संगठन के साथ पंजाब भाजपा के प्रभारी व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बैठक की। 

विज्ञापन


शेखावत ने एमएसपी गारंटी कानून बनाने और प्रदूषण एक्ट में से किसानों को निकालने संबंधी 15 जनवरी को कमेटी बनाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा किसानों पर दर्ज मामले रद्द करने और लखीमपुर खीरी के आरोपियों को सजा देने संबंधी कोई सहमति नहीं बनी है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पीएम रैली का विरोध जारी रहेगा। जलालाबाद में किसानों का जत्था पुलिस ने रोका हुआ है, जिसकी वजह से जलालाबाद-फाजिल्का-श्री गंगानगर रोड जाम है। फिरोजपुर-जालंधर-लुधियाना रोड पर किसानों को पुलिस ने रोक कर रखा है। इसलिए किसान रोड पर ही धरना लगाकर बैठे हैं।
विज्ञापन


पीजीआई सैटेलाइट सेंटर व दो मेडिकल कॉलेजों का आज नींवपत्थर रखेंगे पीएम मोदी 
पीएम नरेंद्र मोदी फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और पंजाब के दो मेडिकल कॉलेजों का नींवपत्थर आज रखेंगे। केंद्र सरकार इस क्षेत्र में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को नए सिरे से बढ़ावा दे रही है। फिरोजपुर में पीजीआईएमईआर के सैटेलाइट सेंटर की आधारशिला को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। पंजाब के होशियारपुर और कपूरथला में दो मेडिकल कॉलेजों का भी नींवपत्थर रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल में फिरोजपुर की चौथी यात्रा
20 साल के इतिहास में प्रधानमंत्री चौथी बार फिरोजपुर पहुंच रहे हैं। कृषि कानूनों के वापस लिए जाने के बाद यह उनकी पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री की चुनावी रैली को आसमान से भी सुरक्षित किया गया है। मोदी की सुरक्षा को आसमान से अभेद्य करने के लिए चार हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। आधुनिक हथियारों से लैस ये आसमानी रक्षक अभी से आयोजन स्थल की टोह लेने में जुट गए हैं।

मौसम ने बढ़ाई चिंता
पांच जनवरी को मौसम विभाग की चेतावनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। मौसम विभाग की ओर से इस दिन बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां बेहद चिंतित हैं। साथ ही कुछ किसान यूनियन के विरोध के एलान के बाद सुरक्षा एजेंसियां तनाव में हैं। हालांकि वे अपनी तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दे चुके हैं।

10 हजार जवानों की तैनाती
रैली का विरोध करने पहुंच रहे किसानों को फिरोजपुर में प्रवेश से रोकने के लिए 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रैली स्थल पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से पैनी नजर रखी जाएगी। सोमवार को रैली स्थल के बंदोबस्त का निरीक्षण करने एडीजीपी ला एंड आर्डर ने दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

रैली पर कांग्रेस व शिअद ने जताया विरोध
पंजाब में भाजपा का चुनावी बिगुल फूंकने बुधवार को फिरोजपुर पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली पर कांग्रेस और शिअद ने एतराज जताया है। सूबे के उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच हो रही चुनावी रैलियों पर रोक लगाने की केंद्र से मांग की है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री को रैली के जरिए पंजाब को भ्रमित नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही सूबे के लिए आर्थिक पैकेज की वकालत की है।

प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि पीएम सिख धर्म के खिलाफ चल रही बेअदबी की घटनाओं के पीछे की साजिश को बेनकाब करने और पंजाब के लोगों के सामने आने वाले अन्य प्रमुख राजनीतिक, धार्मिक और आर्थिक मुद्दों को सुलझाने के लिए पहले कुछ ठोस कदम उठाकर पंजाब के अपने दौरे के लिए सही माहौल तैयार करें।

बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में यदि वह पहले पंजाबियों की मांगों को पूरा करने के लिए आर्थिक, राजनीतिक, कृषि और क्षेत्रीय पैकेज की घोषणा करते हैं तो वह पंजाब की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब के किसानों को इस संकट से बाहर निकालने के लिए बड़े कृषि पैकेज की भी मांग की, क्योंकि किसान कर्ज में डूबे हैं।


बादल ने कहा कि पंजाब के लोग प्रधानमंत्री का सच्चा और सौहार्दपूर्ण स्वागत करेंगे यदि वह उनकी समस्याओं का समाधान कर देते हैं। वहीं, दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने चुनावी रैलियों पर केंद्र सरकार से रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल कॉलेज तक बंद हैं तो फिरोजपुर में इतनी भीड़ एकत्र करने की क्या जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed