{"_id":"5b68876f4f1c1bcb2e8b4cda","slug":"pm-modi-s-ambitious-plan-urban-area-data-of-ayushman-bharat-ready-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'आयुष्मान भारत' का अर्बन एरिया डाटा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'आयुष्मान भारत' का अर्बन एरिया डाटा तैयार
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना 2018
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत को 15 अगस्त से देश के 12 राज्यों में लांच की जाएगा। इनमें हरियाणा भी शामिल है, जहां 5 लाख 92 हजार 412 लोग अर्बन एरिया में सात साल पहले गरीब थे। इसमें सबसे ज्यादा गरीब फरीदाबाद सिटी तो सबसे कम महेंद्रगढ़ सिटी में हैं। अब शहरी निकाय टीम के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग डाटा तैयार कर केंद्र सरकार के पास भेजेगा।
केंद्र की भाजपा सरकार चुनावी साल में आयुष्मान भारत यानि नेशनल हेल्थ प्रॉटेक्शन स्कीम (एनएचपीसी) लागू करने जा रही है। खुद पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस पर इसकी घोषणा करेंगे। योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने का फैसला किया गया है। इसमें पांच लाख तक का बीमा किया जाएगा। प्रधान सचिव ने एक सप्ताह पहले योजना को लेकर प्रत्येक जिले के डीसी, सीएमओ व प्रोजेक्ट ऑफिसर की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग ली थी।
साथ ही हिदायत दी थी कि एक सप्ताह के अंदर 2011 की जनगणना के आधार पर तय डाटा की फील्ड में जाकर जांच पड़ताल करें। पता लगाएं कि उस समय गरीबों की सूची में शामिल परिवार अब यहां रहता है या नहीं। परिवार के सदस्यों की संख्या में कितना अंतर आया है। फिलहाल यह मापदंड तय नहीं किए गए हैं कि परिवार की आय के साधन पहले क्या थे और अब क्या हैं।
विज्ञापन
अभी केंद्र सरकार ने अर्बन एरिया का डाटा मांगा है। 2011 के रिकॉर्ड को लेकर पब्लिक हेल्थ व निगम की टीम मिलकर सर्वे कर रही हैं। जल्द रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी जाएगी। सात साल बाद भी परिवार गरीब है या नहीं, इसको लेकर कोई ब्योरा नहीं मांगा गया है। आगे जैसे केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश आएंगे, वैसे छानबीन की जाएगी। -डाक्टर यश गर्ग, डीसी
ये हैं प्रदेश में 2011 के शहरी गरीब
जिला संख्या
पलवल 14,333
झज्जर 13,508
रोहतक 35,347
कैथल 20,700
फतेहाबाद 14,372
कुरुक्षेत्र 19,355
जींद 21,845
सोनीपत 32,117
महेंद्रगढ़ 8,626
पानीपत 37,892
करनाल 39,732
हिसार 34,799
भिवानी 22,690
पंचकूला 15,125
रेवाड़ी 12,024
गुरुग्राम 67,698
यमुनानगर 41,935
अम्बाला 26,863
फरीदाबाद 1,16,451