फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pm modi and baba ramdev Yogasan Posture Statue in Yoga Day programme at Rohtak

योग दिवसः गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में पीएम मोदी और बाबा रामदेव के योगासन स्टैच्यू दिखेंगे

Thu, 20 Jun 2019 01:13 PM IST
खुशबू गोयल रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 20 Jun 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
pm modi and baba ramdev Yogasan Posture Statue in Yoga Day programme at Rohtak
baba ramdev
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबा रामदेव के स्टैच्यू इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवसीय समारोह के मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। इनके फोटो फ्रेम बनाकर समारोह के मुख्य गेट पर रखा जाएगा, जहां प्रतिभागी आकर सेल्फी खींच सकते है। यहीं नहीं, समारोह को रोचक बनाने के लिए उनकी ओर से किए गए योगासन के फोटो फ्रेम भी रखे जाएंगे, जिसमें युवा अपनी सेल्फी खींचकर इंटरनेशनल योग डे के जश्न को मनाया सकेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में 22 जिलों में पिछले एक महीने से योग का अभ्यास कर रहे पतंजलि विद्यापीठ के राज्य प्रभारी ईश कुमार आर्य ने बताया कि 21 जून को रोहतक में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं योग गुरु रामदेव के योगासन के फोटो फ्रेम रखने की योजना है, जिसमें वहां आए प्रतिभागी अपनी सेल्फी भी खींच सकेंगे।
विज्ञापन


पिछले एक महीने से राज्य के 5631 गांव में दे रहे हैं ट्रेनिंग
आर्य ने बताया कि राज्य के 5631 गांव में पिछले एक महीने से योगासन का अभ्यास करवाया जा रहा है। इनके दस हजार से अधिक योग ट्रेनर गांव गांव जाकर युवाओं को योग के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में तीन लाख प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
प्रदेश में तीन लाख प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनमें रोहतक एवं फरीदाबाद जिले में प्रत्येक में 21000 प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रदेश में 79 स्थानों पर योग के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएंगे। केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से जारी कॉमन योगा प्रोटोकाल से संबधित योगाभ्यास प्रशिक्षण जिलास्तर पर पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed