फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM aawas yojna, chandigarh housing board, demand survey

पीएम आवास योजना: लाइनों में न खाएं धक्के, अब ई-संपर्क सेंटर में जमा करवाएं फार्म

Tue, 28 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
PM aawas yojna, chandigarh housing board, demand survey
पीएम आवास योजना - फोटो : अमर उजाला
घंटों गर्मी में खड़े होकर लोग सीएचबी कार्यालय में मकान के लिए आवेदन फार्म जमा कर रहे हैं। सोमवार को भी लोगों की भीड़ को देखकर सीएचबी ने निर्णय लिया कि अब आवेदन फार्म शहर के सभी ई-संपर्क सेंटर पर भी जमा किए जाएंगे। लेकिन यहां पर 20 रुपये चार्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


अभी तक 36 हजार आवेदन आनलाइन जमा हो चुके हैं, जबकि लाइनों में धक्के खाकर 4900 लोगों ने मैनुअल तरीके से फार्म जमा करवाएं है। मालूम हो कि आनलाइन आवेदन करने पर कोई शुल्क चार्ज नहीं किया जा रहा है, जबकि कार्यालय में फार्म जमा करवाने पर 10 रुपये चार्ज हो रहे हैं। ईडब्लयूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और 2 कैटेगरी के लिए डिमांड सर्वे के तहत लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। जबकि सीएचबी कार्यालय में पहले की तरह से आवेदन फार्म लिए जाएंगे।
विज्ञापन


पिछले 7 दिनों से फार्म भरने के लिए सीएचबी कार्यालय में काफी मारामारी मची हुई है। 20 अप्रैल तक फ्लैट के लिए आवेदन किया जा सकता है। सोमवार से लोगों को फार्म भरने में मदद करने के लिए अतिरिक्त काउंटर भी लगाया गया। इसके बावजूद सुबह से लेकर शाम तक भीड़ रही। इस भीड़ के कारण सीएचबी कार्यालय के बाहर जाम भी लगा रहा। इस स्कीम के तहत वे लोग आवेदन कर सकते है कि जो कि इस शहर में 17 जून, 2015 पहले से रह रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ई-संपर्क सेंटर में जमा करवा सकते है फार्म
सेक्टर-10, 25, 18, 23, 40, 43, 47, मनीमाजरा, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, सेक्टर-17, सेक्टर-21 और 7 का ई-संपर्क सेंटर शामिल हैं। यह जानकारी सीएचबी चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस ने दी है। इन ई-संपर्क सेंटर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 रुपये का शुल्क चार्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed