फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Players will not have to give fees in Haryana to go to stadium

हरियाणा सरकार ने वापस लिया फैसला: खिलाड़ियों के निशुल्क बनेंगे प्रवेश पास, स्टेडियम में बाहरी लोग होंगे प्रतिबंधित

Fri, 22 Apr 2022 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 11:00 AM IST
सार

सरकार ने फैसला किया है कि  हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के तहत आने वाली खेल एसोसिएशन या फेडरेशन को भी खेल आयोजित करने के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Players will not have to give fees in Haryana to go to stadium
खेल मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

खेल परिसरों में खिलाड़ियों से प्रति माह 100 रुपये और बाहरी लोगों से 1000 रुपये माह फीस के फैसले को हरियाणा सरकार ने वापस ले लिया है। अब पहले की तरह ही खिलाड़ी खेल स्टेडियमों में बिना किसी शुल्क के अपनी तैयारी कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए सभी प्रकार के खिलाड़ियों के निशुल्क प्रवेश पास बनाए जाएंगे, जबकि बाहरी लोगों को खेल के समय स्टेडियमों में आने पर रोक रहेगी। आगामी फैसले तक बाहरी लोगों के कोई पास नहीं बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि अब हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के तहत आने वाली खेल एसोसिएशन या फेडरेशन को भी खेल टूर्नामेंट जैसे स्टेट चैंपियनशिप या नेशनल चैंपियनशिप आयोजित करने के लिए किसी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना होगा। हालांकि, निजी संस्थाओं को खेल स्टेडियम का उपयोग करने के लिए विभाग द्वारा निर्धारित फीस अवश्य देनी होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि खेल विभाग ने आदेश जारी किए थे कि नर्सरी के तहत आने वाले खिलाड़ी निशुल्क आ सकेंगे, जबकि अन्य खिलाड़ियों को 100 रुपये प्रतिमाह की फीस देनी होगी। इस फैसले का चौतरफा विरोध किया गया था। राजनीतिक दलों ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा था और इस फैसले को वापस लेने के लिए दबाव बनाया था। 

नर्सरी के दूसरे खिलाड़ियों को कोच से लेना होगा समय
आर्मी और पुलिस की तैयारी करने वाले युवा स्टेडियमों में विभाग के कोच से समय लेकर आ सकेंगे। ताकि स्टेडियमों में नर्सरी के खिलाड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। कोच समय और खिलाड़ियों की संख्या को देखते हुए खेल का समय निर्धारित करेंगे। खेल निदेशक पंकज नैन ने बताया कि खेल के समय बाहरी लोगों का खेल परिसरों में प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। यह फैसला खिलाड़ियों की मांग पर लिया है, क्योंकि बाहरी लोगों के आने से खिलाड़ियों का खेल प्रभावित होता है। फिलहाल सैर करने वाले वोल परिसरों में प्रतिबंधित रहेंगे और उनके कोई पास नहीं अभी नहीं बनाए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed