फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Players will be trained for youth games from Khelo Haryana

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 : खेलो हरियाणा से यूथ गेम्स के लिए तराशे जाएंगे खिलाड़ी

Sun, 15 Aug 2021 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Aug 2021 04:43 AM IST
सार

  • तीन दिवसीय खेलों में प्रदेश के 9680 युवाओं पर रहेगी नजर
  • पदक जीतने पर मिलेगा नकद पुरस्कार, सात जिलों में होंगी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
Players will be trained for youth games from Khelo Haryana
खेलो इंडिया - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के लिए अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इन खेलों में मेजबान होने के नाते प्रदेश अधिक से अधिक पदक झटके इसलिए 27 से 29 अगस्त तक खेलो हरियाणा का आयोजन किया जाएगा। 20 खेलों में होने वाली ये प्रतियोगिताएं खेलो इंडिया की तर्ज पर ही कराई जाएंगी ताकि उत्कृष्ट खिलाड़ी तराशे जा सकें।

विज्ञापन


खेलो हरियाणा में 18 वर्ष आयु वर्ग के 9680 पुरुष, महिला युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। स्वर्ण पदक विजेताओं को 5000, रजत पदक पर 3000 व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को 2000 रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। फरवरी 2022 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स हरियाणा में होने हैं। इनमें पूरे देश के 8500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पांच स्वदेशी गेम्स सहित 25 खेलों में प्रतियोगिताएं होंगी। प्रदेश सरकार की योजना है कि इन खेलों की पदक तालिका में हरियाणा टॉप पर रहे, इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेल विभाग को खेलो हरियाणा का आयोजन कराने के लिए कहा है। इन खेलों में पदक जीतने वाले युवा खिलाड़ियों को 2022 के युवा गेम्स के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह को इसका जिम्मा सौंपा गया है। इन खेलों के पदक विजेताओं को खेलो इंडिया में पदक जीतने के लिए सभी सुविधाएं खेल विभाग मुहैया कराएगा। उन्हें प्रशिक्षण, इाइट व कोच इत्यादि को लेकर भी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि खेलों के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार राशि मुहैया कराएगी। 26 अगस्त दोपहर 2 बजे तक खिलाड़ी खेल स्थलों पर पहुंचेंगे। टीम प्रभारी अपने जिले के दो झंडे साथ लेकर आएंगे। खिलाड़ियों को ट्रैक सूट खेल निदेशालय उपलब्ध कराएगा। खिलाड़ियों की आयु के प्रमाण पत्र को टीम तैयार करते समय जांचा जाएगा।

व्यक्तिगत, टीम इवेंट में इन खेलों में होंगी प्रतियोगिताएं
तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, फुटबाल, जिमनास्टिक, हॉकी, हैंडबाल, जूडो, कबड्डी, खो-खो, लॉन टेनिस, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, रेसलिंग, रेसलिंग ग्रीको रोमन, वॉलीबाल।


इन जिलों में इतने खिलाड़ी खेलेंगे
भिवानी में 2200, फरीदाबाद में 2420, गुरुग्राम में 1188, हिसार में 1474, कुरुक्षेत्र में 308, रोहतक में 1232, यमुनानगर में 858 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन विभिन्न खेलों में करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed