फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plantaion on Phase 11 road

एंट्री करते ही यहां फूल करेंगे स्वागत

Mon, 11 Nov 2013 11:37 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 11 Nov 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
Plantaion on Phase 11 road
कई सालों से बदहाल पड़े चंडीगढ़ से सटे शहर के महत्वपूर्ण जगतपुरा एंट्री प्वाइंट की जल्दी ही सूरत पूरी तरह बदल जाएगी।
विज्ञापन


गमाडा ने एंट्री प्वाइंट एवं फेज-11 आ रही सड़क को संवारने की दिशा में काम शुरू किया। इस दौरान जहां सड़क के दोनों तरफ मखमली ऑस्ट्रेलियन घास लगाई जा रही है।

सड़क पर पांच किस्मों के सजावटी पौधे एवं फूल वाले पौधे लगाए जाएंगे। पौधों को पशु या शरारती तत्व किसी भी प्रकार का कोई नुकसान न पहुंचा पाए, इसके लिए ट्री गार्ड और गार्ड रेल्स लगाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


गमाडा से मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली की एक प्राइवेट कंपनी को यह काम सौंपा गया है। कंपनी ने तीन दिन पहले ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है।

काम की शुरूआत गोल्फ कोर्स के पास से की गई है। इस दौरान सड़क के किनारों पर पड़े गड्ढों को मिट्टी से भर दिया है। साथ ही उनमें आकर्षक घास लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नए पौधे लगाने का काम भी शुरू हो गया है। इनमें पोलिया पेंडुला, सिल्वर ओक, पलमेरिया अल्वा, ब्रॅश एवं अन्य पौधे शामिल हैं।

गमाडा अधिकारियों के मुताबिक यह सारा काम एक महीने में पूरा जाएगा। इसके बाद लोग सड़क की खूबसूरती का आनंद उठा पाएंगे।

रेलवे लाइन के किनारों से हटेगी कांग्रेस घास
गमाडा ने फैसला लिया है कि जगतपुरा से मोहाली रेलवे स्टेशन तक रेलवे लाइन के साथ वाले हिस्से में जो भी कांग्रेस घास लगी है। उसे कटिंग कर पूरी तरह हटाया जाएगा।

इसके अलावा इस इलाके में लगे बिजली के खंभों पर नए सिरे से रंग कर चमकाया जाएगा। गमाडा द्वारा यह सारी तैयारी पंजाब सरकार द्वारा दिसंबर में आयोजित किए जा रहे प्रोग्रेसिव पंजाब के लिए की जा रही है। इसमें देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी कई कंपनियां पंजाब में निवेश करने के उद्देश्य से आ रही है।

डिप्टी सीएम के सपने को सच कर रहे हैं अधिकारी
इस सड़क को संवारने की योजना अक्तूबर माह के शुरू में रात के समय बनी थी। जब राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मोहाली आए थे।

इस दौरान उन्होंने प्रशासन के आला अधिकारियों से मीटिंग की थी। उन्होंने अधिकारियों के साथ खुद विभिन्न रोड का दौरा किया था। इसके बाद कई सड़कों को संवारने का फैसला लिया गया था। उसमें यह सड़क भी शामिल थी।

पूर्व पार्षद कई सालों से कर रहे थे संघर्ष
इस इलाके की बदहाली को लेकर पूर्व पार्षद एसएस बरनाला काफी समय से संघर्ष कर रहे थे। कुछ समय पहले नगर निगम भवन में जब डीसी की अगुवाई में विभिन्न इलाकों के लोगों की समस्याओं को सुना गया था।


इस दौरान भी उन्होंने गमाडा एवं निगम से इस तरफ ध्यान देने की अपील की थी। उस दौरान उन्हें अधिकारियों ने तुरंत स्थिति सुधारने का आश्वासन दिया था।

रिंग रोड का काम करती है सड़क
यह सड़क शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ट्रिब्यून चौक की तरफ से यह सड़क शहर में प्रवेश करती है। साथ ही शहर के बाहर से होते हुए गुजरती है।

इस सड़क के बनने से जहां शहर की अंदरूनी सड़कों पर ट्रैफिक समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। वहीं, लोगों को इससे काफी फायदा मिलता है। इस सड़क पर ही कई नामी संस्थान स्थित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed