फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pink Sundi destroys cotton crop in Punjab Haryana Rajasthan including Malwa

मुसीबत: गुलाबी सुंडी ने फेरा अरमानों पर पानी, पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में कपास की फसल बर्बाद

Thu, 23 Sep 2021 05:16 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 23 Sep 2021 05:16 PM IST
सार

खास बात यह है कि यह सुंडी स्प्रे से भी नहीं मर रही है। अफसरों का कहना है कि डीसी के आदेश मिलने के बाद खराब हुई फसल की गिरदावरी की जाएगी। तलवंडी साबो एरिया के अधीन आते विभिन्न गांवों मलकाना, कणकवाल, बंगी निहाल, बहमण जस्सा सिंह के किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
 

विज्ञापन
Pink Sundi destroys cotton crop in Punjab Haryana Rajasthan including Malwa
गुलाबी सुंडी के कारण बर्बाद हुई फसल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश की मार झेल रहे किसानों के लिए बुरी खबर है। अब गुलाबी सुंडी कहर बनकर आई है। पंजाब के मालवा एरिया समेत हरियाणा और राजस्थान में कपास की फसल पर गुलाबी सुंडी ने हमला कर दिया है। जिसके चलते अब तक तलवंडी साबो एरिया के अधीन आते विभिन्न गांवों मलकाना, कणकवाल, बंगी निहाल, बहमण जस्सा सिंह के किसानों ने गुलाबी सुंडी से बर्बाद हुई लगभग पचास एकड़ फसल को ट्रैक्टर से रौंद दिया है।

विज्ञापन

 
अफसर बोले-स्प्रे नहीं कर रही काम
वहीं, जिला कृषि अफसर डॉक्टर मलकीत सिंह का कहना है कि गुलाबी सुंडी के हमले से बर्बाद हुई फसल पर स्प्रे भी काम नहीं कर रही। डिप्टी कमिश्नर के आदेश मिलने के बाद बर्बाद हुई फसल की गिरदावरी करवाई जाएगी। जिससे पूरा पता चल पाएगा कि गुलाबी सुंडी ने अब तक कितनी फसल बर्बाद की है।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - पंजाब के सीएम का अलग अंदाज: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे चन्नी ने डाला भंगड़ा, जमकर थिरके
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई लाख में जमीन ठेके पर ली, अब चलाना पड़ा ट्रैक्टर
तलवंडी साबो के गांव कणकवाल के किसान मनदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच एकड़ जमीन में कपास की फसल लगाई थी। जिसमें से चार एकड़ की पूरी फसल गुलाबी सुंडी ने बर्बाद कर दी। पांच एकड़ जमीन और उन्होंने ढाई लाख रुपए में ठेके पर ली थी। उस जमीन पर लगी कपास की फसल पर भी गुलाबी सुंडी ने हमला कर दिया। जिसके चलते अब फसल पर ट्रैक्टर चलाना पड़ा।

छोटी बहन की शादी के लिए अब पैसे कहां से लाऊंगा

पीडि़त किसान ने बताया कि कपास की फसल को बेचने के बाद उन्होंने अपनी छोटी बहन की शादी करनी थी। जिसके लिए पूरे परिवार ने सपने संजोए हुए थे। लेकिन अब गुलाबी सुंडी ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। अब उन्हें एक ही चिंता सताए जा रही कि वो बहन की शादी के लिए पैसे कहां से लाएंगे।
 
चन्नी साहब, किसानों को आपके सहारे की जरूरत
पीडि़त किसान ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि चन्नी साहिब आपने पहली प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि आप किसानों के लिए गला कटवा देंगे। लेकिन किसानों को आपके गले की जरूरत नहीं, ब्लकि आपके सहारे की जरूरत है। पीडि़त किसान ने कहा कि सरकार उनको जल्द से जल्द मुआवजा दे। किसान ने आरोप लगाया कि कपास की फसल का बीज घटिया मिला, जिसकी वजह से गुलाबी सुंडी ने हमला किया है।
 
डीसी के आदेशों के बाद होगी गिरदावरी: जिला कृषि अफसर
जिला कृषि अफसर डॉक्टर मलकीत सिंह ने कहा कि गलाबी सुंडी ने ही कपास की फसल पर हमला किया है। हमले के बाद फसल पर स्प्रे भी काम नहीं कर रही। किसानों को इसके बचाव के लिए पहले बताया गया था कि वो कपास की छटियों को एकत्र न करें। क्योंकि जहां पर कपास की छटियां एकत्र होती हैं, वहां सुंडी ज्यादा पाई जाती है। उन्होंने भरोसा दिया कि जब डिप्टी कमिश्नर के उनके पास आदेश आएंगे, तब वे बर्बाद फसलों की गिरदावरी करवाएंगे। जिसके बाद नुकसान का आकलन होगा।

धान की फसल के लिए बारिश नुकसानदायक

कृषि खोज केंद्र के अधिकारी जेएस संधू ने बताया कि मौजूदा समय में हो रही बारिश धान की फसल के लिए नुकसानदेह हो सकती है। फसल को ज्यादा बारिश का पानी लगने के कारण उसकी नमी की मात्रा ज्यादा होने की आशंका रहती है। जो आगे चलकर किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने के लिए मुश्किल पैदा करेगी।

गुलाबी सुंडी के खिलाफ सरकार देगी मुफ्त कीटनाशक
पंजाब के मालवा क्षेत्र में फसलों पर गुलाबी सुंडी के हमले के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने बठिंडा और मानसा जिलों में प्रभावित किसानों को मुफ्त कीटनाशक मुहैया करने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मालवा के किसानों से गुलाबी सुंडी के प्रकोप के संबंध में शिकायतें मिलने के बाद यह आदेश जारी किया है। 

उल्लेखनीय है कि कपास का मुख्य उत्पादन क्षेत्र मालवा में इस बार गुलाबी सुंडी ने फसलों पर हमला किया है। रंधावा ने कहा कि इसके लिए स्पेशल गिरदावरी करवाई जाएगी और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को मुफ्त कीटनाशक मुहैया करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed