{"_id":"614c59878ebc3efdaa70cfe3","slug":"punjab-chief-minister-charanjit-singh-channi-did-bhangra-at-punjab-technincal-university-of-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के सीएम का अलग अंदाज: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे चन्नी ने डाला भंगड़ा, जमकर थिरके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के सीएम का अलग अंदाज: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे चन्नी ने डाला भंगड़ा, जमकर थिरके
Thu, 23 Sep 2021 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 23 Sep 2021 04:10 PM IST
सार
कपूरथला की इंद्र कुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पहली बार पहुंचे सीएम चन्नी ने सिक्योरिटी को दरकिनार करके 20 सेकेंड तक भंगड़ा डाला।
विज्ञापन
पीटीयू में भंगड़ा डालते सीएम चरणजीत चन्नी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भंगड़े के चाहवान हैं। इसकी झलक गुरुवार को कपूरथला की इंद्र कुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में दिखी। यूनिवर्सिटी में पहली बार पहुंचे सीएम चन्नी ने भंगड़ा टीम के साथ जमकर भंगड़ा डाला। सिक्योरिटी को दरकिनार करके सीएम भंगड़ा टीम का आग्रह मानते हुए मंच पर जा पहुंचे और उनके साथ करीब 20 सेकेंड तक भंगड़ा डालकर टीम को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब के सीएम का शायराना अंदाज: सड़क किनारे चाय पी... कहा- हमसे मिलना कभी यह पंजाब दिखाएंगे तुम्हें
विज्ञापन
भंगड़ा लवर सीएम चन्नी बेशक मंच पर अपने साथी राजनेताओं के साथ बैठकर बातें कर रहे थे, लेकिन उनके मन में भंगड़े की थाप के साथ थिरकने का मन हो रहा था। भंगड़ा टीम के सदस्यों ने चन्नी से भंगड़े का आग्रह किया। टीम को दो बार सीएम की सिक्योरिटी ने लौटा दिया, लेकिन उनकी ओर से तीसरी बार किए गए आग्रह को सीएम ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद सीएम तत्काल टीम के सदस्यों के साथ स्टेज पर पहुंचे और जमकर भंगड़ा डाला।
विज्ञापन