फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Physics paper today .. Students must read the formula in the morning

आज फिजिक्स का पेपर.. विद्यार्थी सुबह फॉर्मूले जरूर पढ़ें

Mon, 02 Mar 2020 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Physics paper today .. Students must read the formula in the morning
चंडीगढ़। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से सोमवार को 12वीं के फिजिक्स का पेपर लिया जाएगा। कुछ विद्यार्थियों को फिजिक्स विषय थोड़ा मुश्किल लगता है। इसलिए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए फिजिक्स के विशेषज्ञ से बातचीत कर कुछ ऑन द स्पॉट टिप्स लिए गए हैं। ये विद्यार्थियों को अच्छा स्कोर करने में मदद करेंगी।
विज्ञापन

घर से निकलने से पहले पढ़ें फॉर्मूला
1. विद्यार्थी सभी पाठों की बनाई गई फॉर्मूला लिस्ट को एक बार अच्छे से पढ़ लें।
2. पाठ्यक्रम में जितनी डिवाइस है जैसे - टैलीस्कोप, माइक्रोस्कोप इत्यादि। इसके अलावा सर्किट, रे-डायग्राम, एनर्जी बैंड डायग्राम इत्यादि पर नजर मार लें।
3. हर पाठ की मुख्य थ्योरम, डेरिवेशनंस, न्यूटन लॉ, प्रिज्म, न्यूमैरिकल फॉर्मूला को अच्छे से पढ़ लें।
4. कंडक्टर्स, सेमीकंडक्टर्स, डायोड और इनके न्यूमैरिकल्स पर भी नजर मार लें।
पेपर हल करते समय इन बातों का रखें ख्याल
1. पेपर हल करते समय लगातार प्रश्न हल करते जाएं। अगर कोई प्रश्न नहीं आता है तो उसे एक बार छोड़ दें और पेपर खत्म करने पर उस पर समय लगाएं।
2. पेपर हल करते समय कठिन लगने वाले प्रश्नों पर मार्क करते जाएं, इन्हें अंत में हल करें।
3. पूछे गए सभी डायग्राम पैंसिल और स्केल की मदद से बनाएं। डायग्राम को नाम जरूर दें। इसके साथ ही ऑपटिक्स में रे के डायग्राम में ऐरो जरूर लगाएं।
4. न्यूमैरिकल्स में अगर हल नहीं हो रहा हो तो केवल फॉर्मूला लिखकर छोड़ दें जिससे आपको फॉर्मूला के अंक मिल जाएंगे।
5. न्यूमैरिकल्स हल करते समय रफ कार्य उत्तर पुस्तिका के साइड में लाइन खींच कर करें जिससे नंबर में लिखने में गलती नहीं होगी और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed