फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI's Safai Karmachari Union gave omen to three daughters

Chandigarh News: पीजीआई के सफाई कर्मचारी यूनियन ने तीन बेटियों को दिया शगुन

Tue, 13 Feb 2024 04:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
PGI's Safai Karmachari Union gave omen to three daughters
चंडीगढ़। पीजीआई सफाई कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की ओर से सोमवार को दो कर्मचारियों की बेटियों और एक कर्मचारी को बहन की शादी का शगुन प्रदान किया। तीन कर्मचारियों को 5100 रुपये का शगुन दिया गया, जिनमें कर्मचारी ज्ञान सिंह, कान सिंह और राजिंदर शामिल हैं। यूनियन के प्रधान रिंकू भगत और महासचिव कविंद्र कल्याण ने बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत यूनियन के सदस्यों के घर में बेटी के जन्म लेने पर उन्हें 25 हजार रुपये उपहार स्वरूप दिया जाएगा। वहीं बेटे के जन्म पर यह राशि 15 हजार रुपये होगी। ये दो बच्चों के जन्म तक की सीमित होगा। वहीं बेटी के विवाह पर 5100 रुपये का शगुन दिया जाएगा। इसकी शुरुआत सोमवार से की गई। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में कर्मचारी के एक्सीडेंट पर 2000 से लेकर 20 हजार तक की मदद की जाएगी। यह सिर्फ मेडिकोलीगल मामले में ही लागू होगा। वहीं, 5 साल तक नियमित नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्ति लेने के बाद यूनियन उसे एक लाख रुपये देकर सम्मानित करेगा। कर्मचारी की मौत पर परिजन को 50 हजार रुपये का सहयोग किया जाएगा। यह योजना 10 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इसमें पारदर्शिता के लिए पैसे का लेन-देन सीधे यूनियन के खाते से कर्मचारी के खाते में होगा। इसके लिए कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह 100 रुपये यूनियन के खाते में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed