फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   petrol diesal rates much high in all india

पंजाब में पेट्रोल डीजल सबसे महंगा, जानिए क्यों और कितना रेट है?

Sat, 21 Oct 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Oct 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
petrol diesal rates much high in all india
petrol
उत्तर भारत के सात राज्यों में सबसे महंगा पेट्रोल पंजाब में है। डीजल के रेट भी एक-दो राज्यों को छोड़ कर सबसे ज्यादा हैं। उत्तर भारत में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा वैट भी पंजाब में ही है। डीजल पर वैट भी पड़ोसी राज्यों से ज्यादा है। मंगलवार को चंडीगढ़ ने पेट्रोल और डीजल पर पांच-पांच प्रतिशत वैट घटाने के बाद पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। अब पंजाब में चंडीगढ़ से पेट्रोल आठ रुपये से भी ज्यादा महंगा हो गया है।
विज्ञापन


जिससे चंडीगढ़ के साथ लगते पंजाब के जिलों मोहाली, रोपड़, पटियाला में कारोबार को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। इसके चलते राज्य सरकार को वैट के जरिए मिले वाले राजस्व का भी नुकसान होगा। पंजाब के पेट्रोल पंप मालिक लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि पेट्रो पदार्थों पर वैट पड़ोसी राज्यों केबराबर किया जाए, ताकि उन्हें लेवल प्लेइंग फील्ड मिल सके। उत्तरी राज्यों में वैट स्ट्रक्चर बराबर करने को एक बार पहल भी हुई, लेकिन वह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी।
विज्ञापन


पंजाब में पेट्रोल के रेट 73.77 रुपये प्रति लीटर हैं, जो उत्तर भारत में सबसे ज्यादा है। वहीं, डीजल 57.48 रुपये प्रति लीटर है। यह भी तीनों पड़ोसी राज्यों चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश व हरियाणा से ज्यादा है। पंजाब में पेट्रोल पर 36.13 प्रतिशत और डीजल पर 17.33 फीसदी वैट है। पेट्रोल पर वैट सर्वाधिक है। जबकि, डीजल पर वैट जेएंडके, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ज्यादा है। हिमाचल प्रदेश पहले ही एक प्रतिशत वैट घटा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चंडीगढ़ द्वारा पांच प्रतिशत घटाने से पंजाब के कारोबार को सीधा नुकसान होगा। पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अशविंदर मोंगिया ने कहा कि पंजाब सरकार को भी वैट घटाना चाहिए। इससे सीमांत इलाकों, डेराबस्सी, जीरकपुर, मोहाली के पेट्रोल पंप पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। पहले ही पंजाब के पंप मालिकों को मुश्किलें आ रही थीं, अब और बढ़ जाएंगी।


----- पेट्रोल रेट (रुपये) - वैट ----- डीजल रेट --- वैट (प्रतिशत)
पंजाब ---- 73.77 ----- 36.13 ---- 57.48 ------ 17.33
चंडीगढ़ --- 65.66 ----- 19.74 ---- 55.20 ------ 12.40
हिमाचल --- 68.94 ----- 26.0 ----- 57.08 ----- 15.50
हरियाणा --- 67.82 ----- 26.0 ----- 56.72 ------ 17.23
राजस्थान -- 70.86 ----- 32.91 ----- 60.86 ------ 25.75
उत्तर प्रदेश - 70.83 ----- 32.45 ----- 58.21 ------ 20.10
जम्मू कश्मीर - 69.98 ---- 29.53 ----- 57.91 ------ 18.03

पेट्रोल पर वैट घटाने को तैयार नहीं पंजाब सरकार
पंजाब सरकार ने सूबे में पेट्रोल पर लागू वैट दर को कम करने से इंकार कर दिया है। पड़ोसी राज्यों और राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल पर वैट दर घटने से सूबे में अब पेट्रोल के दाम पड़ोसी राज्यों के मुकाबले 8 रुपये प्रति लीटर अधिक हो गए हैं। सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार फिलहाल पेट्रोल पर वैट घटाने पर विचार नहीं कर रही, क्योंकि सरकार की वित्तीय स्थिति संतोषजनक नहीं है। फिर भी, आने वाले दिनों में हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ से सटे जिलों में पेट्रोल की खपत का आकलन करने के बाद पंजाब सरकार कोई फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed