फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   petrol dealers strike, punjab dealers strike, petrol crisis, diesal crisis, chandigarh, punjab

गुड न्यूज, नहीं होगी पेट्रोल डीजल की किल्लत, हड़ताल खत्म

Wed, 04 May 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 May 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
petrol dealers strike, punjab dealers strike, petrol crisis, diesal crisis, chandigarh, punjab
पेट्रोल पंप - फोटो : डेमो फोटो
लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी। पेट्रोल डीजल की किल्लत नहीं सहनी पड़ेगी, क्योंकि पेट्रोल डीलर्स की हड़ताल खत्म हो गई है। संघर्ष की राह पर चल रहे पंजाब के पेट्रोलियम डीलरों ने हर स्तर से आश्वासनों के बाद सोमवार शाम अपना आंदोलन खत्म कर दिया। हालांकि, सोमवार को पंजाब केपांच सीमांत जिलों केपेट्रोलियम डीलरों ने एलान केमुताबिक डीजल और पेट्रोल की खरीद नहीं की।
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठे एक डीलर जीएस चावला को तबियत खराब होने केकारण फोर्टिस में दाखिल कराना पड़ा। अब मंगलवार से सारे पंजाब में खरीद शुरू हो जाएगी। पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर 29 अप्रैल से भूख हड़ताल शुरू की थी। एक मई से पेट्रोल-डीजल की खरीद बंद करने का एलान किया था। एसोसिएशन की दो प्रमुख मांगें थीं। पहले तेल कंपनियों से संबंधित थी, जिन्होंने स्टेट स्पेसिफिक कॉस्ट पानीपत रिफाइनरी के आधार पर लगा रखी है।
विज्ञापन


दूसरी मांग राज्य सरकार से संबंधित थी कि पेट्रोल व डीजल पर वैट पड़ोसी राज्यों के बराबर किया जाए। एसोसिएशन के पदाधिकारी अशविंदर मोंगिया ने बताया कि एसोसिएशन की केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय सचिव से बात हुई, जिन्होंने भरोसा दिया कि स्टेट स्पेसिफिक कॉस्ट का मुद्दा तेल कंपनियों से हल करवाएंगे। साथ ही तेल कंपनियों ने भी भरोसा दिया है कि जल्द यह मसला हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पंजाब सरकार की ओर से सीपीएस एनके शर्मा ने डीलरों के साथ बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वैट का मुद्दा सरकार की प्राथमिकता में है। जल्द से जल्द इसे हल कर लिया जाएगा, पंजाब में पेट्रो उत्पादों पर वैट पड़ोसी राज्यों के बराबर किया जाएगा, जिसके बाद एसोसिएशन ने आंदोलन खत्म करने का फैसला किया।


मेनिफेस्टो में शामिल करेंगे : परनीत
कांग्रेस विधायक परनीत कौर सोमवार शाम मोहाली में पेट्रोलियम डीलरों केधरने पर पहुंचीं। आश्वासन देकर उनकी भूख हड़ताल खत्म करवाई। परनीत ने भरोसा दिया कि डीलरों केमुद्दे राज्य सरकार के समक्ष उठाएंगी। वैट घटाने का मुद्दा कांग्रेस के चुनावी मेनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनी तो पेट्रोल व डीजल पर वैट पड़ोसी राज्यों के बराबर किया जाएगा। उनके साथ विधायक बलबीर सिद्धू और दीप इंदर ढिल्लों भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed