{"_id":"497ea391bc9873db794e04d72d1ecf5f","slug":"petrol-can-be-expensive-decision-will-be-may-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हो सकता है पेट्रोल, 14 को होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा हो सकता है पेट्रोल, 14 को होगा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 May 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 14 मई को होगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में टोल टैक्स कम करने के बदले पेट्रोल पर एक रुपये प्रति लीटर वैट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव एससी चौधरी ने बताया कि टोल टैक्स कम करने के बदले पेट्रोल पर वैट बढ़ाने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग तब तक मंत्रिमंडल की बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार कर लेगा।
विज्ञापन
कितना वैट बढ़ेगा, उसके बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। मंत्रिमंडल की यह बैठक लंबे अरसे बाद हो रही है। गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग ने टोल दरें कम करने के बदले पेट्रोल पर एक रुपये प्रति लीटर वैट लगाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री से मंजूर कराया है।
विज्ञापन
इससे आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी खफा हैं। उन्होंने तीन दिन पहले इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि ऐसी चर्चाएं तो होती रहती हैं।
वैसे वैट बढ़ाने का काम आबकारी एवं कराधान विभाग का है। मगर मुख्यमंत्री की जिस बैठक में टोल टैक्स कम करने के बदले वैट लगाने की मंजूरी हुई उसमें आबकारी एवं कराधान विभाग के अफसर मौजूद नहीं थे।
अब वैट एक्ट में संशोधन करने के लिए विभाग को मंत्रिमंडल की बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार करना पड़ेगा।