फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   petition in highcourt on school closing issue for modi visit

मोदी दौरे पर स्कूल बंद करने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Fri, 18 Sep 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Sep 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
petition in highcourt on school closing issue for modi visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे के दौरान स्कूल बंद करवाने और अन्य पाबंदियों से आम लोगों को हुई परेशानी का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) आरएस सुजलाना और ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) किरन कृष्ण ने याचिका के जरिये मांग की है अफसर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम न करें। एडवोकेट मेजर सुधीर मित्तल के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन


पूछा है कि क्या यूटी प्रशासन आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों के हक है? क्या आम नागरिक का दर्जा प्रधानमंत्री से कम है? या फिर मामले में प्रशासन शहर के लोगों के प्रति जवाबदेह है या नहीं? याचिका में कहा गया है कि पीएम के दौरे के दौरान प्रशासन की ओर से लोगों पर लगाई गई विभिन्न पाबंदियां अधिकारियों की ज्यादती और आम लोगों के अधिकारों का हनन है। इसीलिए हाईकोर्ट को उचित आदेश पारित करना चाहिए। अब याचिका पर आगामी कुछ दियों में सुनवाई शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक से रकम वसूलने की मांग

petition in highcourt on school closing issue for modi visit

याचिका में यह भी मांग की गई है कि सेक्टर-25 में आयोजित कार्यक्रम पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की ओर से खर्च 40 लाख रुपये संबंधित राजनीतिक दल से वसूला जाना चाहिए। आरोप लगाया है कि यह कार्यक्रम एक राजनैतिक रैली थी। भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों पर सार्वजनिक फंड इस्तेमाल करने की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि पीएम के दौरे के दिन सेक्टर-25 का स्मशान घाट बंद कर दिया गया। परीक्षा चल रही थी, लेकिन 192 स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। पीजीआई में मरीजों और उनके तीमारदारों को दिक्कत हुई।

शहर के मध्य मार्ग और दक्षिण मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया। इसमें जिला अदालत के स्टाफ की भी ड्यूटियां लगाई गईं। स्कूली बसों को लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए लगाया गया। कहा है कि देश का संविधान लोगों के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed