{"_id":"5daf2a178ebc3e93ce4fc385","slug":"petition-filed-in-punjab-and-haryana-high-court-gurmeet-ram-rahim","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में याचिका दायर, जेल में राम रहीम को प्रताड़ित करने का आरोप, बताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट में याचिका दायर, जेल में राम रहीम को प्रताड़ित करने का आरोप, बताया जान का खतरा
Tue, 22 Oct 2019 09:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 22 Oct 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के अस्पताल के डॉक्टर मोहित गुप्ता ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जेल में राम रहीम को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। याची ने गुरमीत की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। याची ने अपनी याचिका में कहा कि सुनारिया जेल में राम रहीम की जान को खतरा है।
विज्ञापन
उसने राम रहीम को कोर्ट में पेश करने की मांग करते हुए उनकी सुरक्षा की अपील की है। याचिका में आरोप लगाया गया कि जेल प्रशासन राम रहीम से उनको मिलने भी नहीं दे रहा है। जेल नियमों के तहत उनको फोन करने की सुविधा भी नहीं दी जा रही। इस बाबत उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत जेल नियमों की जानकारी मांगी थी कि एक कैदी के क्या अधिकार हैं? लेकिन उनको यह जानकारी भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
याचिका में जेल सुपरिंटेंडेंट के ड्राइवर के पिता, जो जेल के बाहर चाय की दुकान चलाता है, का हवाला देकर बताया कि जेल में गुरमीत राम रहीम को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है। याचिका में बताया गया कि यह जेल कहने को तो सुरक्षित जेल मानी जाती है, लेकिन पिछले एक साल में इस जेल में दर्जनों गैंगवार, फोन मिलने की घटनाएं हुई हैं। बड़े अपराधियों को जेल में रखा जा रहा है जो राम रहीम के लिए एक खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन
याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि लोकसभा चुनाव में एक पार्टी के नेता ने उन पर उनकी पार्टी को समर्थन देने का भी दबाव बनाया था। मंगलवार को याचिकाकर्ता ने चीफ जस्टिस से आग्रह किया कि वे इस याचिका पर तुरंत सुनवाई के आदेश दें। हाईकोर्ट जल्द ही इस याचिका पर सुनवाई करेगा।