फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People said Punjab needs Chief Minister who understands needs of People

विधानसभा चुनाव: मोहाली के लोग बोले- पंजाब को चाहिए आम आदमी की जरूरतों को समझने वाला मुख्यमंत्री

Wed, 12 Jan 2022 02:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़/नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली/खरड़/नयागांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jan 2022 02:29 PM IST
सार

प्रिन्स कुमार का कहना है कि पंजाब का मुख्यमंत्री एक तेजतर्रार नेता होना चाहिए। जो कि प्रदेश के हित में जरूरत के मुताबिक तुरंत अपने फैसले लेने में सक्षम हो। जिससे पंजाब को तरक्की की राह पर लाया जा सके। केवल डमी मुख्यमंत्री नहीं चाहिए।

विज्ञापन
People said Punjab needs Chief Minister who understands needs of People
पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लोग ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं जो कि हर वर्ग के दुख दर्द को समझे। युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर पैदा करे। ताकि युवाओं का विदेश की तरफ जाने का रुझान कम हो। बुजुर्ग और महिलाओं की सुरक्षा पर उसका ध्यान हो और साथ ही अपने पंजाब को नशे के दलदल से निकलकर तरक्की की राह पर आ जाए। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को मोहाली के विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात कर जाना कि आखिर वह मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहते हैं।

विज्ञापन


आम आदमी को समझने वाला हो मुख्यमंत्री 
मैंने 20 साल की उम्र में पहली बार मतदान किया था। तब से लेकर अब तक हर बार मतदान किया है। मैं चाहता हूं कि पंजाब का मुख्यमंत्री ऐसा हो जो कि आम आदमी को समझ सके। केवल चुनाव से कुछ महीने पहले ही नहीं बल्कि पूरे पांच साल लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनें, जिससे अपना पंजाब खुशहाल बने। बच्चे कनाडा जाने के बजाय यहीं रहकर खुशी महसूस करें। - प्यारा सिंह, वरिष्ठ नागरिक, निवासी खरड़।
विज्ञापन


पंजाब को है दूरदर्शी मुख्यमंत्री की जरूरत
पंजाब को एक अच्छे, अनुभवी और दूरदर्शी मुख्यमंत्री की जरूरत है। जिससे पंजाब के लोगों को अच्छी सेहत सुविधाओं से लेकर एजुकेशन तक मिल पाए। यहां गांवों में सेकेंडरी तक के स्कूल होना बहुत जरूरी है, जिससे पढ़ाई के लिए बच्चों की दूर की दौड़ बच जाए। पंजाब तरक्की की राह पर निकले। साथ ही दूसरे राज्य भी पंजाब के मॉडल को अपनाएं। -रिंकू, युवा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मजबूरियां समझने वाला हो मुख्यमंत्री
पंजाब का मुख्यमंत्री ऐसा होना चाहिए जो लोगों की मजबूरियों को अपनी समझकर उनका समाधान कर पाए और प्रदेश को तरक्की की राह पर ले जाए। इसके बाद वह लोग अपने भविष्य को संवार सके। पंजाब सीमावर्ती राज्य है। इसकी समस्या भी अपनी तरह की है। ऐसे में एक अच्छे मुख्यमंत्री के हाथ में राज्य की कमान होनी चाहिए।  -धीरज नेगी, युवा।

युवाओं को समझने वाला ही मुख्यमंत्री बने
हमारे नए बनने वाले मुख्यमंत्री को जुमलेबाजी से दूर हटकर, जमीनी तौर पर कुछ करके दिखाने की नीति पर काम करना चाहिए। पिछले दो साल से मैं आर्मी और पुलिस के पेपर की तैयारी कर रहा हूं लेकिन लंबे समय से पेपर की तारीख बढ़ रही है। मुख्यमंत्री के लिए सही उम्मीदवार होना चाहिए, जो पढ़ा लिखा हो और पढ़े लिखे लोगों की आवाज बने। -तुषार, बीए-2, सरकारी कॉलेज, फेज-6।

ऐसा मुख्यमंत्री हो जो शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत लाए
किसी भी प्रदेश के किसी भी मुख्यमंत्री को जातिवाद और धर्म की राजनीति से दूर रहकर आगे आना चाहिए। इसको ध्यान में रखकर चारों ओर विकास के लिए काम करना चाहिए। पंजाब में शिक्षा का स्तर कमजोर है जिसे मजबूत करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। जब युवा पढ़े-लिखे होंगे तो ही वह भविष्य में आगे बढ़ सकेंगे। -नवदीप बोरा, आईआईएसईआर, पीएचडी छात्र।

खुद फैसले लेने में सक्षम होना चाहिए
पंजाब को तरक्की की राह पर लेकर जाने के लिए एक मजबूत मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो कि अपने सकारात्मक फैसले लेने में सक्षम हो। उसके पास पंजाब को लेकर एक अच्छा विजन हो। जिससे पंजाब आगे बढ़ पाए। केवल अपनी राजनीति चमकाने वाले नेता हमें मंजूर नहीं हैं। ऐसे मुख्यमंत्री से प्रदेश का भला नहीं होता। -गीता देवी, गृहिणी निवासी नयागांव।

पंजाब को नशे के दलदल से निकाले 
पंजाब को भ्रष्टाचार और नशे के दलदल से निकालने वाला मुख्यमंत्री हमें चाहिए। दूसरा उसकी एक नेता के रूप में छवि भी अच्छी होनी चाहिए। ऐसा भी न हो कि बस केवल चुनिंदा वर्गों के लोगों की ही सुनवाई हो, और दूसरे वर्गों के लोगों को खाने के लिए रोटी भी न मिले। साथ ही मुख्यमंत्री पार्टियां और टीवी कार्यक्रम में ही व्यस्त न रहे। उसे जनता के बीच जाना चाहिए। -जगतार सिंह, दुकानदार नयागांव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed