फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People of Christian Community staged a sit-in in Jalandhar

Jalandhar News: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की मांग, जालंधर में ईसाई भाईचारे के लोगों ने दिया धरना

Mon, 17 Oct 2022 06:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Oct 2022 06:29 PM IST
सार

जाम के कारण एक एंबुलेंस भी फंस गई जिसे मसीही भाईचारे के नेताओं ने खुद किसी तरह बाहर निकाला। जब बच्चों के माता-पिता को पीएपी चौक पर बच्चों की स्कूल बस के फंसे होने की सूचना मिली तो वह उन्हें लेने वहां पहुंच गए। इस दौरान कुछ अभिभावकों की जाम लगाने वाले मसीही भाईचारे के लोगों के साथ तीखी बहस भी हुई। 

विज्ञापन
People of Christian Community staged a sit-in in Jalandhar
प्रदर्शन करते ईसाई भाईचारे के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रभु यीशु मसीह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ईसाई भाईचारे ने जालंधर के पीएपी चौक पर धरना दिया। इस धरने में शामिल सैकड़ों ईसाई भाईचारे के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वारिस पंजाब दे संस्था के प्रमुख अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की। इस गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीएपी गेट के आगे फ्लाईओवर के नीचे इकट्ठा हुए ईसाई भाईचारे के लोगों ने सरकार व पुलिस प्रशासन खिलाफ नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन


उनका कहना है कि वारिस पंजाब दे संस्था के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने प्रभु यीशु मसीह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, इससे ईसाई भाईचारे के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पंजाब क्रिश्चियन मोमेंट के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मसीह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समूचे संसार को नेक राह पर चलने को प्रेरित किया था लेकिन इस संस्था के प्रमुख द्वारा प्रभु यीशु मसीह को लेकर की गई टिप्पणी से ईसाई समाज काफी आहत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अमृतपाल सिंह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग रखी।
विज्ञापन


उधर, ईसाई भाईचारे की तरफ से पीएपी चौक पर इकट्ठा होकर रोष जताने के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। हालांकि ईसाई भाईचारे की तरफ से कहा गया था कि वह जाम नहीं लगाएंगे लेकिन जब वह सड़कों पर उतरे तो अपने वादे के उलट उन्होंने पीएपी चौक पर जाम लगा दिया। इस रोष प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों ही गाड़ियां इस जाम में फंस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएपी चौक से लेकर पठानकोट चौक व होशियारपुर चौक तक गाड़ियां रेंगती नजर आईं। इस जाम का सबसे ज्यादा खामियाजा स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ा। इस जाम में कई स्कूलों की बसें फंस गईं जिसके कारण स्कूलों से घर पहुंचने वाले बच्चे लगभग 2 घंटे की देरी से घर पहुंचे। इसके अलावा जिन लोगों ने जालंधर से पठानकोट, अमृतसर की तरफ जाना था, उनको भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

जाम के कारण एक एंबुलेंस भी फंस गई जिसे मसीही भाईचारे के नेताओं ने खुद किसी तरह बाहर निकाला। जब बच्चों के माता-पिता को पीएपी चौक पर बच्चों की स्कूल बस के फंसे होने की सूचना मिली तो वह उन्हें लेने वहां पहुंच गए। इस दौरान कुछ अभिभावकों की जाम लगाने वाले मसीही भाईचारे के लोगों के साथ तीखी बहस भी हुई। 

पुलिस ने बीच बचाव करके दोनों पक्षों को शांत कराया। मामला बिगड़ता देख प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे व उन्होंने मसीही भाईचारे के नेताओं को पीएपी चौक को जाम न करने की ताकीद भी दी। इस पर मसीही भाईचारे के नेताओं का कहना था कि उनकी भावनाएं आहत हुई हैं व पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। मसीही भाईचारे के लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि वह पीएपी चौक पर संगत को लेकर पक्का धरना लगाएंगे व यहीं पर उनके रहने व लंगर का प्रबंध भी करेंगे। उनका कहना था कि वह तब तक धरना नहीं उठाएंगे, जब तक अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed