{"_id":"5fd08bc8c64fbf3bbc33f765","slug":"people-of-chandigarh-can-practice-in-police-shooting-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर : पुलिस शूटिंग रेंज में अब चंडीगढ़ के खिलाड़ियों और आम लोगों को भी मिलेगा निशाना लगाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर : पुलिस शूटिंग रेंज में अब चंडीगढ़ के खिलाड़ियों और आम लोगों को भी मिलेगा निशाना लगाने का मौका
Wed, 09 Dec 2020 02:03 PM IST
निवेदिता शर्मा
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता शर्मा
Updated Wed, 09 Dec 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में शूटिंग रेंज पहुंचे प्रशासक वीपी सिंह बदनौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित चंडीगढ़ पुलिस शूटिंग रेंज को अब शहरवासियों और खिलाड़ियों के लिए भी खोल दिया जाएगा। पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के आदेश पर इस शूटिंग रेंज को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। प्रशासक बदनौर ने इस अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज का दौरा कर यहां चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
प्रशासक के दौरे के बाद उनके सलाहकार मनोज परिदा ने ट्वीट किया कि सेक्टर-25 स्थित चंडीगढ़ पुलिस के शूटिंग रेंज को अपग्रेड किया जा रहा है और वहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही इस शूटिंग रेंज का इस्तेमाल चंडीगढ़ पुलिस के साथ शहरवासी और खिलाड़ी भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह शूटिंग रेंज प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है। वह पिछले एक साल से इस शूटिंग रेंज को जल्द से जल्द तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं। बदनौर को शूटिंग से खासा लगाव है, इसलिए वह शहर में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज बनाना चाहते हैं। इसी के चलते प्रशासक ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को शूटिंग रेंज का दौरा किया और यहां चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द इस शूटिंग रेंज का काम पूरा कराएं। इस दौरे में प्रशासक के साथ उनके सलाहकार मनोज परिदा, डीसी मनदीप सिंह बराड़, नगर निगम के कमिश्नर और खेल विभाग के सचिव केके यादव, चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।