फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People have not yet got solution from power crisis In Haryana

दावों में बीता अप्रैल: हरियाणा में बिजली संकट जस का तस, मांग पहुंची नौ हजार मेगावाट, कटौती से लोग बेहाल

Fri, 29 Apr 2022 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 12:43 AM IST
सार

प्रदेश सरकार केंद्रीय पुल से 12 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीद रही है। बावजूद इसके अभी बिजली की मांग और आपूर्ति में 1400 मेगावाट से ज्यादा का अंतर है। पिछली बार अधिकतम मांग 12 हजार मेगावाट थी लेकिन इस बार यह आंकड़ा 15 हजार मेगावाट को पार कर सकता है।

विज्ञापन
People have not yet got solution from power crisis In Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा सरकार के तमाम दावों के बावजूद बिजली संकट बरकरार है। अप्रैल माह की शुरुआत में बिजली की मांग 6800 मेगावाट थी और अब नौ हजार मेगावाट तक पहुंच गई है। इससे उद्योगों समेत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के कट बढ़ गए हैं। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। इस बार बिजली की मांग पिछले साल के मुकाबले 33 प्रतिशत तक अधिक है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था नहीं हुई तो जून माह में लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस समय पानीपत पावर प्लांट से 710, खेदड़ से 600 और यमुनानगर से 600 मेगावाट बिजली मिल रही है। अदाणी कंपनी से 1421 मेगावाट और टाटा से 500 मेगावाट का करार लेकिन दोनों के यहां से बिजली आपूर्ति बंद है। 
विज्ञापन


नए करारों में छत्तीसगढ़ से 350 मेगावाट व मध्य प्रदेश से 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली ली जानी है। इसके लिए एचईआरसी ने अनुमति दे दी है। पूरा अप्रैल माह विभाग न कंपनियों से विवाद सुलझा सका और न ही दूसरी कंपनियों से बिजली खरीद सका। मांग और आपूर्ति में समन्वय स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार केंद्रीय पुल से 12 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीद रही है। बावजूद इसके अभी बिजली की मांग और आपूर्ति में 1400 मेगावाट से ज्यादा का अंतर है। पिछली बार अधिकतम मांग 12 हजार मेगावाट थी लेकिन इस बार यह आंकड़ा 15 हजार मेगावाट को पार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिथि(अप्रैल) मांग आपूर्ति 
15 8100 7899
16 8616   8616
17 8297   8135
18   8327   7627
19   8572   7972
20   8690   7500
21   8559 7415
22 8402     7245  
23   8377 7385
24 8197 7749
25   7894   7894
26  8530   7330
27 8914 7486

 

अदाणी से इसी सप्ताह बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। आगामी दस दिनों में लगभग 1500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था हो जाएगी। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। -रणजीत सिंह, बिजली मंत्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed