{"_id":"63963fe6d56e3c585d51efc5","slug":"people-gathered-at-the-guldaudi-fair-on-a-holiday-winners-honored-chandigarh-news-pkl4710305168","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फूलों के मेले में छुट्टी के दिन उमड़े लोग, विजेता सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फूलों के मेले में छुट्टी के दिन उमड़े लोग, विजेता सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। तीन दिवसीय गुलदाउदी शो का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना, देशभक्ति गीत और भंगड़ा की प्रस्तुति भी दी। छुट्टी का दिन होने के कारण काफी संख्या में लोग गुलदाउदी शो देखने पहुंचे। शो में कोई फूलों के साथ फोटो लेता दिखा तो कोई अपने परिजनों के साथ सुकून भरा समय व्यतीत करता नजर आया।
आयोजन में सेवानिवृत्त एक दंपती अपने पोते की भंगड़ा की प्रस्तुति देखने आया था। सेंट जोंस के आठवीं कक्षा के छात्र गुरशंत सिंह ने अपने दोस्तों के साथ आयोजन में भंगड़ा प्रदर्शित किया। सेक्टर-49 निवासी आरएस खन्ना ने बताया कि अपने पोते को मंच पर प्रस्तुति करता देख उनकी यादें ताजा हो गईं। बागवानी का शौक रखने वालीं दलजीत खन्ना कहा कि यह मेरे लिए गर्व का दिन है। कार्यक्रम में प्रशासक के सलाहकार ने सांप सीढ़ी खेलकर मस्ती भी की।
टैरेस गार्डन में फूलों की देखभाल कर रही मिनी यम्मा के चेहरे पर थी खुशी
40 वर्ष से टैरेस गार्डन में फूलों की देखभाल कर रहीं मिनी यम्मा ने बताया कि लोगों के आने से गार्डन में और भी रौनक आ गई है। ये तीन दिन किसी त्योहार से कम नहीं होते। पूरे साल मेहनत से तैयार किए इन फूलों के साथ जब सभी तस्वीरें खींचते हैं तो एक अलग आनंद का आभास होता है। मेरे लिए सभी फूल बच्चों के समान हैं।
विज्ञापन
गुलदाउदी शो में सभी बने शो स्टॉपर
खुशियां अपनों के साथ बांटी जाए तो वे और भी खास हो जाती हैं। आयोजन में कई लोग दोस्तों के साथ तो कोई पूरे परिवार के साथ मेले का आनंद लेने आया था। बच्चों से लेकर वृद्ध नागरिकों तक सभी गार्डन में अलग-अलग जगहों पर फोटो लेते दिखे। बच्चों ने अपने फोटोग्राफी स्किल दिखाए तो माता-पिता के भीतर का कलाकार भी जाग उठा।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार पर आप ने किया आयोजन का बायकॉट
आप पार्षद अंजू कत्याल ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद होने के बावजूद उन्होनें और आम आदमी पार्टी के सभी लोगों ने आयोजन का बायकॉट किया। उन्होंने कहा कि शो के उद्घाटन के दौरान आयुक्त ने प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग के साथ दुर्व्यवहार किया था। कोई मेरी पार्टी, परिवार या वार्डवासी का अपमान करे यह बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने कहा, ‘उद्घाटन कार्यक्रम के वाकिये के बाद हमने कार्यक्रम का विरोध करने का फैसला लिया। आगामी आयोजनों में भी हम बायकॉट करेंगे।’