फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People demonstrated in Jalandhar against drugs

Jalandhar News: नशे के खिलाफ जालंधर में लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस को 20 तक का दिया अल्टीमेटम

Mon, 07 Nov 2022 12:54 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Nov 2022 12:54 AM IST
सार

पंजाब की जवानी को बर्बाद कर रहे नशे से अब लोग भी परेशान हो गए हैं। लोगों ने अब पुलिस प्रशासन के बजाय खुद ही नशा तस्करों को खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। वजह यह है कि अब लोगों को पुलिस प्रशासन पर भरोसा नहीं रहा है।

विज्ञापन
People demonstrated in Jalandhar against drugs
जालंधर में धरने पर बैठे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नशे से परेशान जालंधर के धनी गांव के लोगों ने भी तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए रणनीति बनाने के लिए गांव के साथ आसपास के गांवों के लोग भी सड़क पर इकट्ठे हुए और धरना प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि गांवों में नशे के कारण हालात बद से भी बदतर हो चुके हैं। नशा तस्कर सरेआम नशा बेच रहे हैं लेकिन उन्हें कोई हाथ नहीं डाल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन से लेकर नेताओं तक सभी के हफ्ते-महीने बंधे हैं। लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर 20 नवंबर तक नशे के सौदागरों को नहीं पकड़ा तो बड़ा आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


लोगों ने नशा तस्करों और नशे पर नकेल कसने के लिए एक नशा विरोधी फ्रंट का भी गठन किया। उन्होंने कहा कि अब सभी लोग नशा विरोधी फ्रंट के बैनर तले नशा तस्करों को खदेड़ने के लिए मुहिम चलाएंगे। नए बने फ्रंट के पदाधिकारियों ने कहा कि गांव धनी के लोग नशा तस्करों से इतने परेशान हो चुके हैं कि पिछले दिनों रास्ता तक बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


अगला धरना गोराया में होगा
धनी गांव में नशा तस्करों के खिलाफ इकट्ठा हुए लोगों की समस्या को सुनने को लिए एसीपी बबनदीप सिंह भी मौके पर पुलिस दल के साथ पहुंचे थे। लोगों ने एसीपी से कहा कि पुलिस को 20 नवंबर तक का समय दिया जा रहा है। अगर तय समय में धनी पिंड व आसपास के इलाकों में नशा तस्करी करने वाले सौदागरों को पकड़ सलाखों को पीछे ना किया तो वह इनके खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे और उनका अगला धरना गोराया में होगा। पंजाब की जवानी को बर्बाद कर रहे नशे से अब लोग भी परेशान हो गए हैं। लोगों ने अब पुलिस प्रशासन के बजाय खुद ही नशा तस्करों को खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। वजह यह है कि अब लोगों को पुलिस प्रशासन पर भरोसा नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed