फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People clashed with delhi police at Punjab's khanna

शिकायत के आधार पर चालक को उठाने आई दिल्ली पुलिस, लोगों से हुई झड़प तो हवा में लहराई एके-47

Fri, 11 Oct 2019 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Oct 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
People clashed with delhi police at Punjab's khanna
एक-47 के साथ दिल्ली पुलिस का जवान - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार दोपहर करीब ढाई-तीन बजे दिल्ली स्पेशल सेल के एसआई तरलोचन सिंह पुलिस पार्टी के साथ सादी वर्दी में खन्ना निवासी हंसराज को उठाने के लिए उसके घर नई आबादी पहुंचे। घर पर हंसराज के न मिलने के कारण पुलिस टैक्सी स्टैंड पहुंच गई और वहां से हंसराज को साथ ले जाने के लिए जबरदस्ती करने लगी। 

विज्ञापन


इस पर वहां मौजूद यूनियन के बाकी लोग पुलिस से भिड़ गए। मामला ज्यादा बढ़ता देख दिल्ली पुलिस ने अपने बचाव के लिए हवा में एके-47 और पिस्टल लहरा दी। इससे यूनियन के लोग घबरा गए। सूचना मिलते ही सिटी 1 के एसएचओ कुलजिंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे ओर दोनों पक्षों को थाने ले आए।
विज्ञापन


थाने आकर पता चला कि दिल्ली पुलिस की टीम के पास एफआईआर तो दूर कोई समन भी नहीं था। केवल एक शिकायत के आधार पर पुलिस इतने बड़े ऑपरेशन को दूसरे राज्य में आकर अंजाम दे रही थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम की अगुवाई सब इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह कर रहे थे। उनके पास मीना बजाज की तरफ से की गई पैसों के लेन-देन की शिकायत की कापी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक हंसराज ने आरोप लगाया कि उन्हें गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा था। वहीं तरलोचन सिंह ने एसएचओ सिटी कुलजिंदर सिंह के सामने कहा कि वे केवल यह कहने आए थे कि हंसराज को दो दिन बाद दिल्ली आकर अपना पक्ष रखना है। आखिर खन्ना पुलिस ने बीच-बचाव कर यह तय किया कि दो दिन बाद हंसराज दिल्ली जाकर इस शिकायत संबंधी अपना पक्ष रखेंगे। 


एसएचओ सिटी एक कुलजिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न हो। उनके इलाके में बिना एफआईआर के कोई हरकत नहीं की जाए। अगर एफआईआर है भी तो उन्हें साथ लेकर रेड की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed