फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People celebrated New Year 2022 in clubs in Chandigarh

नववर्ष का स्वागत: चंडीगढ़ में कोरोना पर भारी जश्न, क्लबों में उड़ीं धज्जियां, पंचकूला में देर रात हादसे में दो की मौत

Sat, 01 Jan 2022 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Jan 2022 01:34 AM IST
सार

पुलिस ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान काटा। हालांकि क्लबों के बाहर खड़े बाउंसरों ने न खुद मास्क लगाया था और न आने वाले लोगों को मास्क के लिए कहा। अंदर भी सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।

विज्ञापन
People celebrated New Year 2022 in clubs in Chandigarh
नए साल के जश्न में सेक्टर 17 के एक क्लब में डांस करतीं युवतियां। - फोटो : फोटो- करुण शर्मा

विस्तार

नए साल का जश्न कोरोना पर भारी रहा। वैक्सीन की दूसरी डोज न लगवाने वालों के लिए बेशक प्रशासन ने सख्ती की हो लेकिन क्लबों में इसकी धज्जियां उड़ाई गईं। हालांकि होटलों में बिना सर्टिफिकेट देखे किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। लोग नए साल में पार्टी के लिए परिवार के साथ बाहर तो निकले लेकिन वैक्सीन की दूसरी डोज न लगी होने के कारण कई लोगों को वापस लौटना पड़ा। सेक्टर-26, इंडस्ट्रियल एरिया सहित शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों की भीड़ नए साल के आगमन को लेकर लोगों के उत्साह को बयान कर रहा था।

विज्ञापन


31 दिसंबर का दिन काफी चर्चा का दिन रहा। एक ओर जहां अचानक कोरोना के मामले बढ़े, वहीं वैक्सीन की दूसरी डोज अनिवार्य होने के कारण लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। शाम होते होते होटल, क्लब और रेस्टोरेंट के बाहर भीड़ होने लगी। पुलिस और प्रशासन की सख्ती देख शुरुआत में तो सभी जगह वैक्सीन सर्टिफिकेट के दोनों डोज की सर्टिफिकेट देखी गई लेकिन उसके बाद क्लबों में मनमानी शुरू हो गई। सेक्टर 26 में बाउंसरों ने सिर्फ जेब चेक कर सभी को अंदर जाने दिया। पुलिस बाहर पहरा देती रही और अंदर मानकों की धज्जियां उड़ती रहीं।
विज्ञापन


                                      पंचकूला में हादसे की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला में दो युवकों की मौत
टोइंग वैन से अनियंत्रित बाइक सेक्टर-6/7 की डिवाइडिंग के पास टकरा गई। टकराने से दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। सेक्टर-7 थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट के तीन लोग मोटर साइकिल पर बैठे थे। टोइंग वैन से गाड़ी टकराने से दो युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तीसरे का इलाज सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।

                              सेक्टर-18 में युवतियों ने नए साल का कुछ इस अंदाज में मनाया जश्न। (फोटो-  करुण शर्मा)


होटलों में दिखी खस्ती 
होटल प्रबंधकों ने प्रशासन के आदेश को लेकर अच्छा खासा सुरक्षा घेरा बनाया हुआ था।  बाहर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी तैनात थे। लोगों को उम्मीद थी कि होटल की ओर से थोड़ी रियायत मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिना वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाए किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। परिवार के साथ आए कई लोगों को बैरंग ही लौटना पड़ा।

नाकों पर रही पुलिस की सख्ती, एसएसपी ने निकाला फ्लैग मार्च
पुलिस ने सेक्टर 26 और इंडस्ट्रियल एरिया से जुड़ने वाले मार्गों पर अच्छी खासी सख्ती थी। लगभग चार लेयर में बैरिकेडिंग की गई थी। वहीं चौराहों पर भी पुलिस ने काफी सख्ती की। वहीं एसएसपी कुलदीप चहल ने पैदल फ्लैग मार्च निकालकर सेक्टर 26 में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से शहर में 1800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

बहाने बनाए, फोन भी करवाए, नहीं हुई सुनवाई
वैक्सीन की दोनों डोज न लगवाने के कारण होटलों के प्रबंधकों ने लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांग ली लेकिन लोगों ने अंदर जाने की पूरी कोशिश की। किसी ने वैक्सीन न लगवा पाने का बहाना बनाया तो किसी ने पहुंच वाले लोगों से फोन करवाकर अंदर जाने की जुगत लगाई लेकिन सफलता नहीं मिली। होटल, क्लब व रेस्टोरेंट संचालकों ने लोगों को बताया कि सामने पुलिस और प्रशासन के अधिकारी खड़े हैं। हमारी मजबूरी है। आखिरकार लोगों को लौटना पड़ा। एक महिला ने कहा कि मेरी दूसरी डोज की समय सीमा रात 12 बजे तक है। हम उससे पहले घर चले जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed