Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   70 food samples collected before Diwali fail testing

Chandigarh-Haryana News: दिवाली से पहले लिए 70 खाद्य नमूने जांच में फेल

विज्ञापन
- दूध से बने उत्पादों के सबसे ज्यादा नमूने फेल, 18 असुरक्षित और 52 गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। त्योहारों पर जिन मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों को लोग भरोसे के साथ खरीदकर खाते हैं, उनकी शुद्धता पर हरियाणा में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में दूध, पनीर, मावा, घी और मिठाइयों से लेकर सूजी, जूस और बिस्कुट तक में गड़बड़ी सामने आई हैं। विभाग की ओर से दिवाली से पहले लिए गए खाद्य पदार्थों के 52 सैंपल मानक के अनुरूप नहीं मिले हैं। 18 सैंपल असुरक्षित मिले हैं, इनमें 11 नमूने ऐसे हैं जिन्हें असुरक्षित पाया गया जबकि सात नमूने असुरक्षित होने के साथ-साथ निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर भी खरे नहीं उतरे।
रिपोर्ट का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि पनीर और मावा जैसे रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे हैं। अकेले पनीर के पांच नमूने असुरक्षित या घटिया गुणवत्ता के मिले हैं। इसके अलावा मावा के पांच नमूनों में भी गड़बड़ी मिली है। वहीं घी के दो नमूने, सूजी के तीन, मिठाइयों के चार और मिश्रित दूध का एक नमूना जांच में असुरक्षित पाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की सूची में अंबाला, गुरुग्राम, कैथल, करनाल, नारनौल, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और यमुनानगर जिलों के नमूने शामिल हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की 22 अक्तूबर से 4 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट में 52 नमूने सब-स्टैंडर्ड यानी गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। ये नमूने 12 से 29 अक्तूबर के बीच प्रदेश के 16 जिलों से लिए गए थे। इनमें 41 दूध और उससे तैयार उत्पादों के हैं। इनमें पनीर के 19, मावा के नौ, खोया बर्फी के सात और मिल्क केक के दो नमूने शामिल हैं। इसके अलावा खोया पेड़ा, कलाकंद, छेना और मिक्स्ड स्किम्ड मिल्क का एक-एक नमूना भी मानकों पर खरा नहीं उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनीर और खोया सबसे ज्यादा जांच में फेल


दूध से बने उत्पादों की स्थिति सबसे चिंताजनक है। जांच में पांच नमूने सब-स्टैंडर्ड एंड प्रोहिबिटेड फॉर सेल श्रेणी में मिले हैं। इनमें रेवाड़ी के ओम बीकानेरी स्वीट्स की खोया बर्फी और शिव रसगुल्ला भंडार का मिल्क केक, यमुनानगर के बॉबी स्वीट हाउस का मिल्क केक, महेंद्रगढ़ के पूजा मिष्ठान भंडार की खोया बर्फी और जींद के भीम सिंह दीक्षित मिष्ठान भंडार का खोया पेड़ा शामिल है।


रेवाड़ी में सबसे ज्यादा गड़बड़ी


जिलावार आंकड़ों में रेवाड़ी 7 अमानक नमूनों के साथ पहले स्थान पर है। अंबाला और नूंह में छह-छह, गुरुग्राम में पांच और यमुनानगर में चार नमूने फेल मिले। इसके अलावा झज्जर, कैथल, पलवल और पंचकूला में तीन-तीन नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। असुरक्षित नमूनों की सूची में भी रेवाड़ी और यमुनानगर से पनीर, मावा व अन्य खाद्य पदार्थों में खामियां सामने आई हैं। रेवाड़ी में वाहनों से लिए गए पनीर के नमूने भी जांच में फेल मिले हैं। साबूदाना, सिंघाड़े का आटा, घी, जूस, बिस्कुट, हरी चटनी और पोहा के नमूने भी फेल मिले।

कारोबारियों के नाम वेबसाइट पर अपलोड

खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग ने अपनी वेबसाइट पर उन कारोबारियों के नाम डाले हैं जिनके खाद्य सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे या फिर असुरक्षित मिले हैं। कारोबारियों के नाम के साथ उनके मिठाई व आउटलेट के नाम भी वेबसाइट पर दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि यह इसलिए किया गया है, ताकि लोग सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed