फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People asked questions, will corona virus be controlled by night curfew

कैप्टन के फेसबुक पेज पर लोगों ने किया कमेंट, क्या नाइट कर्फ्यू से कंट्रोल हो जाएगा कोरोना

Sun, 23 Aug 2020 06:05 PM IST
ajay kumar हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Aug 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
People asked questions, will corona virus be controlled by night curfew
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब में कोविड के तेजी से हो रहे प्रसार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लागू करने का एलान तो किया है लेकिन इन फैसलों पर सूबे के विपक्षी दल ही नहीं, आम लोग भी सवाल उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज पर कमेंट बाक्स में कई लोगों ने सवाल किए हैं कि नाइट कर्फ्यू या वीकेंड लॉकडाउन से क्या कोरोना काबू आ जाएगा? कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री को बंदिशों की बजाए लोगों की माली हालत पर ध्यान देने के सुझाव भी दिए हैं। एक व्यक्ति ने कोरोना की मार झेल रहे लोगों को भारी भरकम बिजली के बिल भेजने पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को फेसबुक पर अपने साप्ताहिक लाइव कार्यक्रम कैप्टन से सवाल के दौरान कोविड से निपटने के लिए कड़ी बंदिशें लगाने का एलान किया था। इसके तहत पूरे सूबे में धारा-144 के साथ-साथ शनिवार-रविवार को वीकेंड लॉकडाउन और शाम 7 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया गया है, जो 31 अगस्त तक सूबे में प्रभावी रहेंगे। लोगों ने कैप्टन के इन फैसलों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज पर लोग अपने एतराज दर्ज कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू से कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि वीकेंड लॉकडाउन को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता, वहीं रात के कर्फ्यू से भी इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि रात के समय ज्यादातर लोग अपने घरों में ही रहते हैं। कुछ लोगों ने लॉकडाउन में पुलिस की ज्यादतियों का जिक्र किया, वहीं कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि लॉकडाउन से बिगड़ चुकी लोगों की वित्तीय हालत में सुधार के कदम उठाने पर ध्यान दें। कुछ लोगों ने भारीभरकम बिजली के बिल भेजे जाने पर कड़ा एतराज जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिअद, टकसाली व आप ने भी सरकार को घेरा

दूसरी ओर, विपक्षी दलों ने भी मुख्यमंत्री के कोविड के खिलाफ कदमों को नाकाफी बताते हुए सवालों की झड़ी लगा दी है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सीनियर उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने और अपने खराब प्रशासन के खिलाफ लोगों में उभर रहे रोष को रोकने के लिए एकतरफा फैसले ले रही है। 

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार को लोगों के जीवन और रोजी-रोटी में संतुलन कायम करने के लिए कदम उठाने चाहिए। वीकेंड के लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. चीमा ने कहा कि ऐसी बंदिशों का कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि जैसे ही बाजार खुलेंगे, भीड़ ओर बढ़ जाएगी, जो कोरोना के प्रसार के लिए घातक होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को आम लोगों की मदद के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। 

अकाली दल टकसाली के नेता करनैल सिंह पीर मुहम्मद ने कहा कि सरकार यह समझ नहीं पा रही कि ऐसे हालात में क्या किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की अपनी वित्तीय हालत तो बिगड़ी ही है, ऐसे फैसलों से आम लोगों की वित्तीय हालत पर भी और बुरा असर पड़ेगा। 

आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम निराश और हैरान करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे फैसले किसी भी तर्क और मापदंड पर खरे नहीं उतर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed