फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People are distributing chapatis from home and distributing them to needy people

घर से चपातियां इकट्ठी कर जरूरतमंद लोगों को बांट रहे हैं लोग

Wed, 01 Apr 2020 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
People are distributing chapatis from home and distributing them to needy people
चंडीगढ़। सेक्टर- 20ए के निवासियों ने अच्छी पहल की है। कोरोना वायरस और कर्फ्यू के कारण कई लोग भूख से छटपटा रहे हैं। कई पीजी के छात्र भी हैं, जिन्हें अब टिफिन नहीं आ रहा है। ऐसे में सेक्टर- 20 के लोग उन बेघरों और पीजी के छात्रों के लिए देवदूत बने हैं।
विज्ञापन

कर्फ्यू के दौरान सेक्टर के सीनियर सिटीजंस ओम प्रकाश गुप्ता, 9वीं की छात्रा मितांगनी, अनिल सिंगला ने सेक्टर के लगभग कई घरों से चपातियां इकट्ठा कीं।
घरों से 4-4 चपाती और सूखी सब्जी के अलग-अलग पैक बनाकर सेक्टर- 20 की दुकानों के बरामदे में रहने वाले अप्रवासी मजदूरों को बांटे।
आजाद ड्रामेटिक क्लब के डायरेक्टर परमजीत सिंह पम्म ने प्रशासन से अनुमति लेकर अपने साथ कई युवाओं को जोड़ कर लंगर की व्यवस्था कर रखी है।
सेक्टर वासियों और और रामलीला के कलाकारों के सहयोग से यह व्यवस्था लाक डाउन के खुलने तक बनी रहेगी। स्थानीय पार्षद राजेश गुप्ता बिट्टू ने कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि वार्ड के लोग स्वेच्छा से गरीबों और मजबूर लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. अनीश गर्ग ने बताया कि जिन किराएदार छात्रों के पास खाना बनाने की व्यवस्था नहीं है और जो टिफिन पर ही निर्भर थे, उनको भी घर-घर खाना पहुंचाया जा रहा है। पीजी में रहने वाले करीब पैंतीस छात्र घर घर से आने वाली रोटी और सब्जी खा रहे हैं। रोटी देने वाले घरों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed