{"_id":"ea3333a99b995347d15322e948b35103","slug":"payment-by-using-debit-card-credit-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करें, सुविधा लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करें, सुविधा लें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 May 2015 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप प्लास्टिक मनी से ई-संपर्क सेंटर्स पर किसी भी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। आईटी डिपार्टमेंट अगले सप्ताह से संपर्क सेंटर्स पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान की सुविधा शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले यह सुविधा चार सेंटरों पर शुरू होगी। इसके बाद इन्हें सभी सेंटरों पर शुरू किया जाएगा। इसके अलावा ई-स्टांप पेपर की नोटिफिकेशन भी एक या दो दिनों में हो जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन स्टांप पेपर मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इन सेंटर्स पर शुरू होगी सेवा
सेक्टर- 38
सेक्टर- 47
नक्शे ऑनलाइन होंगे पास
अब नक्शे पास करवाने के लिए बाबुओं के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ऑनलाइन ही नक्शे एस्टेट ऑफिस भेजे जा सकेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि नक्शे पास करने का काम मैनुअल न रहकर कंप्यूटर से होगा। कंप्यूटर ही नक्शे को पास करेगा।
विज्ञापन
यदि कोई दिक्कत होगी तो उस पर क्वेरीज भी अपने आप लग जाएगी। मैनुअल वर्क खत्म होने से काम में पारदर्शिता आएगी। अभी तक नक्शा एस्टेट ऑफिस में जमा कराना होता है। इसमें लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।