{"_id":"0fb8a5fc32987d61a0dbbe9b3fe0d87f","slug":"pawan-bansal-election-campaign-for-ambika-soni","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ट्रेन शुरू करने की तकलीफ है बादल परिवार को'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ट्रेन शुरू करने की तकलीफ है बादल परिवार को'
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 22 Apr 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
सांसद एवं पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के लिए चलाई गईं रेल गाड़ियों की सबसे ज्यादा तकलीफ सबसे ज्यादा बादल परिवार को हुई है। क्योंकि इन ट्रेनों से बादल परिवार की ट्रांसपोर्ट कंपनी को घाटा हुआ है। लोग उनकी महंगी बसों में सफर करने की जगह ट्रेनों को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
बंसल ने यह आरोप सोमवार को यहां श्री आंनदपुर साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अंबिका सोनी के हक में प्रचार के दौरान लगाया। वह सेक्टर-48सी, सेक्टर-66 और जगतपुरा कालोनी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सात साल में बादल सरकार ने पंजाब के लोगों को लूटने और मारपीट करने के अलावा और कोई काम नहीं किया है। पूरे पंजाब में जितने भी विकास कार्य हुए हैं वह केंद्र की यूपीए सरकार द्वारा भेजे गए फंडों से पूरे हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने वोटरों से अंबिका सोनी को भारी मतों से जिताने की अपील की। ताकि हलका ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब का विकास और हो सके।
इस मौके पर विधायक बलबीर सिद्धू, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान रजिंदर राणा, कुलजीत औलख, रिश्भ जैन, हरकेश शर्मा, अमरीक सोमल, पीएस विरदी, निर्मल सिंह सभरवाल, दविंदर विर्क, जोगिंदर सिंह जोगी, एसके महिन्दरू, सुरजीत सिंह और तारा सिंह भी मौजूद थे।