{"_id":"636927fc3d8fd94493355107","slug":"patiala-mp-preneet-kaur-wrote-a-letter-to-jyotiraditya-scindia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: परनीत कौर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा पत्र, पंजाब से श्री हजूर साहिब की उड़ान बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: परनीत कौर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा पत्र, पंजाब से श्री हजूर साहिब की उड़ान बहाल करने की मांग
Mon, 07 Nov 2022 09:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 07 Nov 2022 09:21 PM IST
सार
पटियाला सांसद परनीत कौर ने केंद्रीय मंत्री से चंडीगढ़ हवाई अड्डे और अमृतसर हवाई अड्डे से दिन में कम से कम एक बार सीधी उड़ान फिर से शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मांग पर तत्काल प्रभाव से गौर करने की अपील भी की।
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद परनीत कौर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और पटियाला से सांसद परनीत कौर ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पंजाब से पवित्र श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी उड़ान शुरू करने की मांग की। पत्र में परनीत कौर ने लिखा है कि तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का एक अत्यंत सम्मानित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है और हर साल पंजाब और दुनिया भर से लाखों तीर्थयात्री वहां नतमस्तक होने जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा है कि कोविड-19 महामारी से पहले पंजाब से श्री हजूर साहिब के लिए सीधी उड़ान थी लेकिन अब देश में अधिकांश उड़ानों को फिर से शुरू करने के बाद भी पंजाब से श्री हजूर साहिब के लिए सीधी उड़ान शुरू नहीं की गई है। इस कारण तीर्थयात्री विशेष रूप से वृद्ध, मरीज और दिव्यांगों को पवित्र गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पटियाला सांसद ने केंद्रीय मंत्री से चंडीगढ़ हवाई अड्डे और अमृतसर हवाई अड्डे से दिन में कम से कम एक बार सीधी उड़ान फिर से शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मांग पर तत्काल प्रभाव से गौर करने की अपील की।
विज्ञापन