पटियाला में कोरोना: मेडिकल कॉलेज में मिले 102 केस, छात्रों को घर भेजा, खाली कराए गए हॉस्टल
डीसी संदीप हंस के अनुसार, ये सभी मामले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के होने की संभावना है। सभी नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी राजिंदरा अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में कोरोना ने कहर बरपा दिया है। मंगलवार को यहां के 80 मेडिकल छात्रों व रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले। जिले में मंगलवार को कुल 366 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि सोमवार को राजिंदरा के 22 मेडिकल छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले थे। इस तरह से दो दिनों में राजिंदरा में कोरोना के केसों की संख्या 102 पहुंच गई है। काफी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित मिलने से अब अस्पताल में सेहत सेवाओं के भी चरमराने की स्थिति पैदा हो गई है, क्योंकि रेजिडेंट डॉक्टरों पर ही मरीजों के इलाज का जिम्मा है।
संक्रमितों में 22 डॉक्टर, 34 मेडिकल छात्र
सरकारी राजिंदरा अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित मिले 22 रेजिडेंट डॉक्टर, 34 मेडिकल छात्र, नौ फैकल्टी सदस्य और 15 पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल है। डीसी संदीप हंस ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि राजिंदरा में कोरोना के बढ़े केसों के मद्देनजर सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टलों को खाली करा लिया गया है। जो छात्र ठीक हैं, उन्हें उनके घर भेज दिया है। संक्रमितों को आइसोलेट करा दिया गया है।
नियमों का उल्लंघन कराई मनाईं नए साल की पार्टियां: अधिकारी
उधर, राजिंदरा अस्पताल के अधिकारी नाम न छापने की शर्त पर मान रहे हैं कि नए साल की पार्टी बिना मास्क के मनाने से यह स्थिति पैदा हुई है। एक-दो रिटायरमेंट पार्टियों में भी कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई गईं। सिविल सर्जन डॉ. प्रिंस सोढ़ी का कहना है कि थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी समेत मेडिकल कॉलेज को विशेष तौर से सावधानी बरतते हुए कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने को कहा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले थापर इंस्टीट्यूट के भी 93 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
दो और एरिया को किया गया सील
मंगलवार को जिले में कुल 366 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पटियाला शहर से 330, समाना से तीन, राजपुरा से तीन, ब्लाक भादसों से दो, ब्लाक कौली से 16, ब्लाक कालोमाजरा से एक, ब्लाक हरपालपुर से तीन, ब्लाक शुतराणा से एक और दूधनसाधां से सात केस सामने आए हैं। ज्यादा केस पाए जाने के कारण न्यू लाल बाग व भरपूर गार्डन के एरिया को सील कर दिया गया।
Punjab | 102 #COVID19 cases reported in Govt Medical College, Patiala. All the cases are likely to be of the #Omicron variant. The samples have been sent for genome sequencing. Patiala administration has decided to shut all educational institutions: Patiala DC Sandeep Hans pic.twitter.com/dizw2IvxZK
— ANI (@ANI) January 4, 2022