सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद हाई अलर्ट, पठानकोट सील, हलवारा एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा कड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद जिला पुलिस ने पठानकोट में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। एसएसपी दीपक हिलोरी ने बताया कि बीती रात पठानकोट को सील कर दिया गया और जिले भर में 50 नाके लगाकर वाहनों, होटलों और अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा पंजाब को जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाले माधोपुर और कथलौर नाके पर सतर्कता रखी जा रही है, जवानों की संख्या बढ़ा दी गई हैं।
इसे भी पढ़ें- हथिनी कुंड बैराज उफान पर, हरियाणा के 4 जिलों में अलर्ट, पंजाब के 81 गांवों को खाली कराने के आदेश
सैन्य क्षेत्रों के कुछेक स्कूलों में सुरक्षा कारणों के चलते छुट्टी कर दी गई है। वहीं, पठानकोट एयरबेस, मामून मिलिट्री स्टेशन समेत तमाम सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई। डीएसपी राजिंदर मन्हास ने बताया कि रेड अलर्ट के चलते केवल पठानकोट सिटी में ही 40 नाके लगाए गए हैं।
हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
वहीं हलवारा स्थित एयरफोर्स स्टेशन में चल रहे केंद्रीय विद्यालय एक और दो में मंगलवार तक छुट्टी कर दी गई है। इस बाबत सभी अभिभावकों को एसएमएस के माध्यम से सूचना दे दी गई है। यही नहीं एयरफोर्स स्टेशन से बाहर के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की स्कूल वैन को शनिवार परिसर के अंदर नहीं आने दिया गया।
इसे भी पढ़ें- मालिक गया विदेश तो कुत्ते ने दिखाई वफादारी, घर में घुसे चोर को यूं दबोचा
ऐसे में निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भी स्कूल नहीं जा सके। एयरफोर्स स्टेशन की तरफ जाने वाले हर रास्ते के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात हो चुकी है। हालांकि, कड़ी सुरक्षा के बारे में कोई भी अधिकारी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस ने एयरफोर्स स्टेशन के आसपास एरिया को पूरी तरह से नाकाबंदी कर सील कर दिया। लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर भी नाकाबंदी कर वाहनों की जांच जारी है।