मालिक गया विदेश तो कुत्ते ने दिखाई वफादारी, घर में घुसे चोर को यूं दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताले तोड़कर चोरी की नियत से घर में घुसे युवक को कुत्ते ने दबोच लिया। इसके बाद विदेशी नस्ल के इस कुत्ते ने आरोपी को नीचे गिरा लिया। नीचे गिराकर अकिता नस्ल के इस कुत्ते ने आरोपी को नोचना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे कई जगह से काट खाया। जैसे ही कुत्ते ने आरोपी को नोचना शुरू किया तो आरोपी चिल्लाने लगा।
बुरी तरह जख्मी युवक को बाद में काबू कर लिया गया। अब पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी की नियत से घर में घुसने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। छावनी के रामगढ़ माजरा के रहने वाले रतिन्द्र सिंह ने बताया कि उसका भाई गुरपाल सिंह विदेश गया हुआ है।
इसीलिए उसके घर पर अब अकेला लड़का युवराज सिंह (16) रह रहा है। 16 अगस्त को करीब 2.12 बजे दोपहर को एक लड़का उसके भाई गुरपाल के घर में घुस गया। दीवार फांदकर घर में घुसा यह युवक जैसे ही घर के भीतर खड़ी कार के पास पहुंचा तो वहां कुत्ता पहले से ही बैठा था। आरोपी को कुत्ता नजर नहीं आया।
इसके बाद उसने घर पर लगे ताले तोड़ने की कोशिश की तो युवक पर उनके पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने युवक को नीचे गिराने के बाद उसे बुरी तरह काट लिया। आरोपी की पहचान नवीन कुमार के तौर पर हुृई। जो कि बब्याल के मुख्य बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है।
बचने के लिए सिर पर मारा गमला
रतिंद्र ने बताया कि नवीन ने कुत्ते से बचने के लिए हर संभव कोशिश की। घर का ताला तोड़ते समय जब नवीन पर कुत्ते ने हमला किया तो उस समय तो वह बच गया। इसके बाद उसने कुत्ते के सिर पर पास पड़ा गमला मार दिया। इसी वजह से कुत्ता भड़क उठा। उसने फिर नवीन पर हमला बोल दिया। जिसके बाद युवक ने जान बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया।
युवक की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। मगर तब भी कुत्ते ने उसे नहीं छोड़ा तब पड़ोसियों ने रतिंद्र को फोन कर मामले की सूचना दी। तब किसी तरह युवक को कुत्ते के चंगुल से रिहा करवाया गया। उस समय तक वह काफी जख्मी हो चुका था।
सीसीटीवी की फुटेज ने खोला राज
पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुत्ता न होता तो होती बड़ी वारदात होती। रतिंद्र ने बताया कि काफी समय से उसके भाई ने घर में पालतू कुत्ता रखा हुआ है। घर खाली होने पर यही कुत्ता घर की रखवाली करता है।
जापानी नस्ल का है अकिता
जिस कुत्ते ने घर में घुसे आरोपी को दबोचा वह जापानी नस्ल का है। दुनिया के सबसे अच्छे कुत्तों की सूची में 8 वें नंबर पर है। इस कुत्ते का
पालने वाले और अजनबियों दोनों के लिए व्यवहार अलग होता है। कुत्ते की यह नस्ल बेहद दुलर्भ पाई जाती है।