पंचकूला को सौगात: श्री माता मनसा देवी मंदिर में 12 करोड़ से पार्किंग तैयार, एक साथ खड़े हो सकेंगे 300 वाहन
भारत सरकार ने पर्यटन मंत्रालय के तहत वर्ष 2014-2015 में प्रसाद योजना शुरू की थी। प्रसाद योजना का उद्देश्य तीर्थ स्थानों का कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्द्धन करना है। इसी योजना के तहत श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में भी पार्किंग का निर्माण किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री माता मनसा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब अपने वाहन इधर-उधर खड़े नहीं करने पड़ेंगे। मंदिर परिसर में चार मंजिला पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। इस पर 12 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें एक साथ 300 वाहन खड़ा करने की सुविधा रहेगी। श्राइन बोर्ड ने इसे ठेके पर देने के लिए ई-टेंडर मांगे हैं। उम्मीद है कि नए साल के पहले महीने में ही यह ठेके पर दे दी जाएगी।
श्री माता मनसा देवी मंदिर में रोज हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर परिसर में वीआईपी गेट के सामने पार्किंग बनी हुई है। मगर इसकी क्षमता ज्यादा नहीं है। इसके अलावा पार्किंग के लिए विशेष रूप से कोई जगह नहीं थी। खुले मैदान में ही गाड़ियां पार्क करनी पड़ती थीं। अब पार्किंग बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
वाहन पार्क करने के लिए देना होगा शुल्क
श्राइन बोर्ड इसे शुरुआत में तीन साल के लिए ठेके पर देगा। जिन फर्मों ने इसके लिए आवेदन किया है, उन पर विचार किया जा रहा है। यह पार्किंग पेड होगी। यहां वाहन खड़ा करने के लिए वाहन मालिकों को शुल्क देना होगा।
पर्यटन विभाग की प्रसाद योजना के तहत निर्माण
भारत सरकार ने पर्यटन मंत्रालय के तहत वर्ष 2014-2015 में प्रसाद योजना शुरू की थी। प्रसाद योजना का उद्देश्य तीर्थ स्थानों का कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्द्धन करना है। इसी योजना के तहत श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में भी पार्किंग का निर्माण किया गया है।
प्रसाद योजना के तहत चार मंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मंदिर परिसर में आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। श्राइन बोर्ड का प्रयास रहता है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव लेकर ही लौटें। - अशोक बंसल, सीईओ, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड।