फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parking Problem from District Court

जिला अदालत के लिए पार्किंग बनी परेशानी

Thu, 20 Mar 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Mar 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
Parking Problem from District Court
नई जिला अदालत सेक्टर-43 को बने एक साल दो महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पार्किंग की समस्या सुलझ नहीं सकी। इसे लेकर वकीलों ने याचिका भी दायर की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन ने प्रशासन से कच्ची जगह पर पार्किंग की जगह पास करवा ली, लेकिन प्रशासन ने अभी तक पार्किंग बनानी शुरू नहीं की। इसके कारण ट्राइसिटी से जिला अदालत में आने वाले लोगों को पार्किंग के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आम लोगों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने पर लोग अपने वाहनों को फुटपाथ और सड़क किनारे ही खड़े कर रहे हैं। इसके चलते अदालत के बाहर जाम की स्थिति बन रही है। लोग अपने वाहनों को अदालत के पीछे सड़क  की ग्रीन बेल्ट पर भी खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड की तरफ जाने वाली दोनो सड़क किनारे गाड़ियां ही गाड़ियां खड़ी हो रही है। जिला अदालत के पास खाली पड़ी जमीन पर लोग अपनी गाड़ियां और दो पहिया वाहन खड़े कर रहे हैं, लेकिन कच्ची पार्किंग होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

प्रशासन भी पार्किंग बनाने केलिए सर्वे कर चुका है, लेकिन अभी तक कोई मामला फाइलों में ही अटका हुआ है। वकीलों ने कुछ समय पहले सांसद पवन कुमार बंसल से भी पार्किंग बनवाने के लिए कहा था।

कच्ची पार्किंग में फंस रही हैं गाड़ियां
जिला अदालत के साथ बनी कच्ची पार्किंग में बरसात होते ही कीचड़ हो जाता है। इसके कारण पार्किंग में खड़ी गाड़ियां पार्किंग में फंस जाती हैं। कई बार तो गाड़ियों का निकालने के लिए क्रेन का भी सहारा लेना पड़ता है। हालत ऐसी होती है कि गाड़ियों की लाइन ज्यूडिशियल एकेडमी तक पहुंच जाती है।

सांसद पवन कुमार बंसल देख चुके हैं पार्किंग की समस्या
जिला बार एसोसिएशन ने करीब 20 दिन पहले सांसद पवन कुमार बंसल को जिला अदालत में बुलाया था। बंसल ने अदालत में पहुंचकर देखा तो पार्किंग में गाड़ियां ही गाड़ियां खड़ी थी।

उन्होंने खुद वकीलों से कहा था कि जिला अदालत में गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं है। इसके चलते आम लोग परेशान होते है। बंसल ने कहा था कि प्रशासन से कहकर खाली पड़ी जगह पर मल्टीलेवल पार्किंग बनवाने के लिए कहा जाएगा।

कोट
जिला अदालत में आने वाले लोगों को पार्किंग की समस्या झेलनी पड़ती है। खाली जमीन पर जल्द से जल्द पार्किंग बनवाने के लिए प्रशासन को कहा जा चुका है।
बलजीत सिंह सैनी, सेक्रेटरी जिला बार एसोसिएशन

ट्रैफिक पुलिस ने होली के दिन उसका बिना हेलमेट का चालान काट दिया था। चालान निकलवाने आए तो गाड़ी खड़ी करने की जिला अदालत में कोई जगह नहीं है। गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ी। प्रशासन को पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए।

अनिल कुमार निवासी सेक्टर 20

जिला अदालत बनाने से आम लोगों केलिए पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए थी। जिला अदालत बने डेढ़ साल से ज्यादा समय हो गया है लेकिन अभी तक पार्किंग की समस्या दूर नहीं हुई है।
मनीष सेक्टर 26 निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed