फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parkash Singh Badal said It is wrong to obstruct the program of the Prime Minister

पंजाब: प्रकाश सिंह बादल बोले- प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाना गलत, चन्नी सरकार सुरक्षा देने में नाकाम रही

Thu, 06 Jan 2022 05:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लंबी (मुक्तसर)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबी (मुक्तसर) Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Jan 2022 05:48 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री को पर्याप्त सुरक्षा देने में चन्नी सरकार को नाकाम बताया। बादल ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम में बाधा डालना सही नहीं है। 

विज्ञापन
Parkash Singh Badal said It is wrong to obstruct the program of the Prime Minister
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक के मामले पर टिप्पणी की और कहा कि भाजपा फिरोजपुर रैली में भीड़ जुटा पाने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि सिक्के के दो पहलू होते हैं। ऐसे ही पीएम के रैली में न पहुंच पाने के भी दो-तीन कारण हैं। 

विज्ञापन


बादल ने माना कि पीएम के आने में रुकावट नहीं पड़नी चाहिए थी। दूसरी बात वहां बिल्कुल भीड़ ही नहीं थी। फिर भी उन्होंने कहा कि पीएम कोई भी हो उनके कार्यक्रम में विघ्न नहीं डालना चाहिए। बादल गुरुवार को एक बार फिर से लंबी हलके के विभिन्न गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रेसवार्ता में उन्होंने ने कहा कि भाजपा की रैली में भीड़ ही नहीं जुट सकी थी क्योंकि लोग भाजपा को चाहते ही नहीं हैं। 
विज्ञापन


किसानों के साथ भाजपा ने बहुत गलत किया था और किसान दुखी हैं। दुखी इंसान कुछ भी कर सकता है। चन्नी सरकार पर बरसते हुए बादल ने यह भी कहा कि पीएम के आगमन पर उस राज्य की सरकार का फर्ज होता है कि उसकी रक्षा करें। मुख्यमंत्री को खुद पीएम को रिसीव करना होता है। मगर पंजाब की मौजूदा सरकार बहुत ही नाकाम रही है। चन्नी कुछ तो सिद्धू कुछ बयान दे रहे हैं। कांग्रेस में टीमवर्क है ही नहीं। कांग्रेसी एक-दूसरे के विरोधी हैं। जो खुद लड़ रहे हैं वो पंजाब को क्या देंगे और क्या भला करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed