फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parenting seminar_parents_chandigarh_amar ujala

'अभिभावक बच्चों के लिए बनें रोल मॉडल'

Sat, 21 Dec 2013 01:45 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Dec 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
parenting seminar_parents_chandigarh_amar ujala

पेरेंट्स हमेशा बच्चों से अपने से बेहतर करने की उम्मीद रखते हैं। बच्चों पर इस तरह के दबाव उन्हें कभी भी कैरियर में बेहतर करने का मौका नहीं दे सकता।

विज्ञापन


अपनी उम्मीदों को बच्चों पर थोपने से परहेज करें और उनके लिए अभिभावक रोल मॉडल की भूमिका निभाऐं। कुछ इस तरह के विचार शुक्रवार को सेक्टर-46 स्थित कुंदरन इंटनरेशनल स्कूल में एक्सपर्ट ने अभिभावकों को दिए।
विज्ञापन


अमर उजाला और बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से शुक्रवार को पेरेंटिंग सेमिनार हुआ।

100 से अधिक अभिभावकों ने इस खास कार्यक्रम में एजुकेशनल, हेल्थ, काउंसिलिंग, साइकोलॉजिस्ट से बच्चों से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तार से सवाल जवाब किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन घंटे के सत्र के बाद अभिभावकों ने कहा कि पहली बार उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर खुद की नई सोच बनी है।

कार्यक्रम में पंचकूला स्थित डीसी मॉडल स्कूल डायरेक्टर और काउंसलर भरत भूषण गुप्ता, डायटिशियन डॉ.नम्रता, साइकोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र सिंह, हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. सरबजोत कौर और बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस के राहुल शर्मा ने बच्चों और अभिभावकों से जुड़े सवालों के जवाब दिए।


कुंदन इंटरनेशनल स्कूल प्रिंसिपल एंजलिना भगत ने कहा कि अमर उजाला ने पेरेंटिंग सेमिनार से अभिभावकों की कई समस्याओं को हल करने में मदद की है।

बिरला सनालाइफ करेगा भविष्य भविष्य
पेरेंटिंग सेमिनार बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से आयोजित किया गया। चंडीगढ़ रीजन के रीजनल मैनेजर राहुल शर्मा ने अभिभावकों को बताया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना काफी महंगा है।

उन्होंने अभिभावकों से कहा कि प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए लाखों की जरूरत होती है।

उन्होंने अभिभावकों को टिप्स देते हुए कहा कि अगर सही समय पर फाइनेंस प्लानिंग कर ली जाए तो भविष्य में बच्चों की पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी। अभिभावकों ने बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस से एजूकेशन लोन आदि के बारे में काफी सवाल पूछे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed